रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ जिले के मेघनगर में सुहागिन महिलाओं ने वट सावित्री पुनम का व्रत रख कर पूजा अर्चना की.
मेघनगर सुराणा कम्पाउन्ड मे स्थित प्रसिद्ध तारकेश्वर महादेव मंदिर में महीलाओं ने बरगद के पेड़ को कच्चे सूत धागे से लपेट कर परिक्रमा करते हुए पति की लम्बी उम्र की प्रार्थना करते हुए विधी विधान से पूजन की,
एक दुसरे को आम और चने की दाल से गोद भरी मान्यता अनुसार इस दिन माता सावित्री ने बरगद की पूजा कर कच्चे सुत का धागा लपेट कर बरगद के पत्तों के जेवर बनाकर पहने थे और यमराज से अपने पति के प्राण वापस मांगे थे.
इस अवसर पर मेघनगर के तारकेश्वर महादेव मंदिर पर संस्कार भारती फोउडेशन की अध्यक्ष समाजसेवी श्रीमति चन्दन बाला शर्मा (बबली दीदी), श्रीमति दीपिका पजापत, सुरेखा प्रजापत, पुष्पा पंचाल, श्रीमती केलाश पडियार, शारदा पंचाल, लिला पंचाल, नागर मैडम सहीत सेंकड़ों महीलाओं ने अपने पति की लम्बी उम्र के लिए वट सावित्री का उपहास रख पुजा अर्चना विधी विधान से की !
