15 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र लिए वापस, अब 100 उम्मीदवार जनपद सदस्य के लिए हैं मैदान में | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

15 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र लिए वापस, अब 100 उम्मीदवार जनपद सदस्य के लिए हैं मैदान में | New India Times

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2022 के लिए नाम निर्देशन पत्र वापसी के अंतिम दिन कुल 115 उम्मीदवारों ने नामांकन भरा जिसमें काफी मान मनौव्वल कर के 1 से लेकर 23 जंप क्षेत्र में अब 100 अभ्यर्थी चुनाव लड़ने मैदान में उतारे हैं। रिटर्निंग ऑफिसर रेखा देशमुख ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव निर्वाचन प्रक्रिया के लिए उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र जमा कराया गया जिसमें नाम निर्देशन पत्र वापसी के अंतिम तिथि पर 15 अभ्यर्थियों ने नामांकन वापस लिए। वहीं जनपद सदस्य के लिए दौड़ में उतरने वाले उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए हैं। इसी तरह विकास खंड की 97 ग्राम पंचायतों से सरपंच और पंच के लिए कुल अभ्यर्थियों ने फार्म भरे जिसमें नामांकन पत्र उठा लिए। 1 लाख 35 हजार 802 मतदाताओं के द्वारा ग्रामीण सरकार चुनी जाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.