जुन्नारदेव वॉलीबॉल शिविर हमारे नगर की धरोहर: अनिल अग्रवाल | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव वॉलीबॉल शिविर हमारे नगर की धरोहर: अनिल अग्रवाल | New India Times

ग्रीष्मकालीन वॉलीबॉल प्रशिक्षण शिविर में अनिल अग्रवाल सत्कार कोक कोल इंडस्ट्री जुन्नारदेव ने सभी खिलाड़ियों को बताया कि विगत कई वर्षों से हमारा इस शिविर से संबंध रहे हैं किंतु आज मुझे यह अद्भुत नजारा देखने का मौका मिला जिसे मैं कई वर्षों से सुनता आ रहा था। निश्चित रूप से आज के परिवेश में इस प्रकार के आयोजन ही हमारे नगर की धरोहर है जिसे हम सबको मिलकर संचालन में मदद करनी चाहिए। उन्होंने आयोजकों से अन्य किसी भी प्रकार की मदद का आश्वासन दिया।
ज्ञात हो यह शिविर 1989 में स्वर्गीय श्री एस एस शर्मा सर के द्वारा शुरू किया गया था जिसे आज तक उनके शिष्यों द्वारा संचालित किया जा रहा है। जिसमें नगर के 8 से 18 साल तक के छात्र छात्राओं को ग्रीष्मकालीन अवकाश में छात्रों को उनके सर्वांगीण विकास हेतु एक मंच प्रदान करना रहा है।
जिसमें 9 मैदानों पर एक साथ 50 वालों के साथ सुबह 5:55 से 7:45 तक एवं शाम 5:55 से 7:00 तक एक माह तक वॉलीबॉल विद्या के साथ अन्य साहित्यिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रशिक्षण भी दिया जाता है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.