मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव जनपद पंचायत मुख्यालय अंतर्गत ग्राम पंचायत दत्तावादी का मामला सामने आया है जहाँ महिलाओं ने जानकारी देते हुए बताया कि 1 साल से पेयजल की समस्या बनी हुई है जिसमें वार्ड क्रमांक 123, 45 वार्ड में पेयजल समस्या बहुत अधिक है. कई बार सरपंच और ग्राम पंचायत के नुमाइंदों को सूचना दी गई परंतु आज तक कोई व्यवस्था नहीं बनाई गई जिसके कारण ग्रामीण वासी काफी परेशान हो रहे हैं. भीषण गर्मी में बूंद-बूंद पानी के लिए ग्रामीण जनता परेशान हो रही है. ऐसे जनप्रतिनिधियों को जागरूक करने के लिए उच्चाधिकारियों को मामले पर संज्ञान लेना चाहिए जिससे कि ग्राम पंचायत के वासियों की समस्या का निराकरण हो सके. आधा घंटा नल चलता है जिसमें पानी ऐसा आता है मानो नहीं आना ही बेहतर हो आखिर जनपद मुख्यालय से सटी ग्राम पंचायत का यह हाल है तो अंदरूनी ग्राम पंचायत के मामले क्या होंगे अंदाजा लगाया सकता है.
