शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 8 चोरी की मोटर साईकिलें बरामद | New India Times

यूसुफ खान ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 8 चोरी की मोटर साईकिलें बरामद | New India Times

धौलपुर जिला पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस के निर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक बच्चनसिंह आरपीएस, वृताधिकारी धौलपुर प्रवेन्द्र सिंह महला के निकटतम सुपरवीजन में आये दिन जिला धौलपुर में चोरी की बढती हुयी बारदातों के विरूद्ध चलाये गये अभियान में कार्यवाही करते हुये थानाधिकारी थाना निहालगंज बाबूलाल टीम द्वारा चोरी की मोटर साईकिल सहित एक व्यक्ति को पकड़ा गया.

दिनांक 23.04.2022 को मोहन प्रकाश त्यागी पुत्र ताराचन्द त्यागी निवासी तोर दानियाल थाना सदर धौलपुर थाना पर एक रिपोर्ट अपनी मोटर साईकिल चोरी होने के संबंध में पेश की जिस पर मुल्जिम की तलाश की गई. मुखबिर की सूचना पर एलआईसी ऑफिस के पास ओंडेला रोड से एक व्यक्ति को चोरी की मोटर साईकिल सहित पकडा जिससे नाम पता पूछा तो अपना नाम साहबसिंह पुत्र रमेशचन्द जाति लोधा उम्र 23 साल निवासी सोलह खम्भा थाना कोतवाली धौलपुर बताया जिसके पास मिली मोटरसाईकिल को चेक किया गया तो मोटर साईकिल मु.नं. 151/2022 का माल मशरूका होने पर जप्त किया गया. मुल्जिम की इत्तला पर चोरी की गई अन्य 7 मोटर साईकिल 102 सीआरपीसी में जब्त की गई. पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई है.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article