वरिष्ठ कलमकार को मिला प्रदेश में कार्यकारी सदस्य का स्थान, कलमकार ने अपनी मेहनत से बनाई प्रदेश में जगह | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

वरिष्ठ कलमकार को मिला प्रदेश में कार्यकारी सदस्य का स्थान, कलमकार ने अपनी मेहनत से बनाई प्रदेश में जगह | New India Times

जुन्नारदेव शहर के वरिष्ठ कलमकार आबिद खान और वार्ड क्रमांक 4 के निवासी लोगों के दिलों पर अपनी शब्द शैली से राज करने वाले आबिद खान एवं निरंतर ही अपनी व्यवहार और जनता की आवाज अपनी कलम के माध्यम से उठाते आ रहे हैं साथ ही मध्य प्रदेश मीडिया संघ की कमान जिले से संभाल रहे थे. जिसके बाद प्रदेश अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष की अनुशंसा पर वरिष्ठ कलमकार आबिद खान को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पर नियुक्त किया गया. शहर के लोकप्रिय एवं वरिष्ठ पत्रकार आबिद खान निरंतर लगभग 25 सालों से अपनी लेखनी का लोहा मनवा रहे हैं और अपनी मेहनत का रंग दिखाते हुए प्रदेश के कार्यकारी सदस्य आबिद खान ने जानकारी देते हुए बताया कि मैं सभी पत्रकार साथियों सहित पदाधिकारियों का आभार मानता हूं और संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए प्रयासरत रहूंगा। गौरतलब है कि सेवा समाज का कार्य भी वरिष्ठ कलमकार द्वारा निष्पक्ष भाव से किया जा रहा है जिसका फल स्वरुप आज शिखर की ऊंचाइयों पर निरंतर तहसील जिले और अब प्रदेश की ऊंचाइयों पर चल रहे हैं जिससे पत्रकारों द्वारा भी सैकड़ों बधाईयों का अंबार लगा हुआ है चाहने वालों ने ऐसे ही शिखर पर पहुंचकर उज्जवल भविष्य की कामना की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article