16 स्कूली वाहनों का किया गया चालान | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

16 स्कूली वाहनों का किया गया चालान | New India Times

एआरटीओ (प्रवर्तन) शान्ति भूषण पाण्डेय ने बताया कि विभिन्न अभियोगों में 16 स्कूली वाहनों के चालान किये गये हैं जिनमें गरवा पब्लिक स्कूल, गुरूतेग बहादुर स्कूल, दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, राना पब्लिक स्कूल, आर.एल.डी0 पब्लिक स्कूल, कैम्ब्रिज पब्लिक स्कूल की बसें शामिल हैं। उन्होंने बताया कि यह चालान पुवायां तथा वण्डा क्षेत्र में किये गये हैं। जिन बसों के चालान किये गये हैं उनमें से कई बसों का फिटनेस नहीं था या फिर परमिट न होने पर इन बसों का चालान किया गया है।
शान्ति भूषण पाण्डेय ने बताया कि चतुर्थ सड़क सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर शुक्रवार को उ० प्र० राज्य सड़क परिवहन निगम के वर्कशाप पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर चालकों परिचालकों को कोविड-19 के निर्देशों का पालन करने, सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों को समय से अस्पताल पहुंचाने में मदद करने, गुड सेमेटेरियन (नेक आदमी) तथा अन्य निर्देश दिये गये।
इस अवसर पर एम0पी0सिंह, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन), एच०एल० वर्मा, यात्री कर अधिकारी संजीव निगम एसएसआई परिवहन निगम एवं चालक परिचालक उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article