राकेश यादव/त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत शासन के निर्देशानुसार ब्लॉक स्तर पर जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में आम जनता को विशेषज्ञ चिकित्सकों की स्वास्थ्य सेवाये उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी में स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक हर्ष यादव ने किया साथ ही रक्तदान महादान अभियान में भाग लेकर उन्होंने सबसे पहले अपना रक्तदान कर अन्य आमजनो को प्रेरणा दी। देवरी विकासखंड के विभिन्न ग्रामों से पधारे ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं विभिन्न प्रकार की जांच करते हुए दवाइयों का वितरण किया गया।बीएमओ डॉ एस आर यादव ने बताया कि स्वास्थ्य मेले में हैल्थ आई.डी. पंजीयन, आयुष्मान भारत कार्ड पंजीयन, शिशु रोग सह जन्मजात विकृत सेवाऐं, असंचारी रोग जैसे बी.पी., शुगर ,कैंसर परीक्षण, टी.बी जाँच सेवाऐं,गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, परिवार कल्याण परामर्श सेवाऐं टीकाकरण सेवाऐं, नेत्र परीक्षण विशेषज्ञ द्वारा, जनरल मेडिसन परीक्षण ,नाक, कान, गला परीक्षण, डेंटल चेकअप, समस्त पैथालॉजी जॉच , चर्म रोग , कुष्ठ रोग , मानसिक रोग , शल्य चिकित्सा , बृद्धजन चिकित्सा, हड्डी रोग परीक्षण आयुर्वेद ,होम्योपेथी,यूनानी चिकित्सा , चलित खाद्य प्रयोगशाला,दिव्यांग जनों का स्वास्थ्य परीक्षण आदि विशेषज्ञ स्वास्थ्य सुविधाओ का लाभ मेले मे आमजनो ने लाभ उठाया।

स्वास्थ्य मेले में रक्त दान शिविर भी लगाया गया जिसमें कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगजनों के निशक्तता प्रमाण पत्र मेडिकल बोर्ड द्वारा बनाए गये जिन्हें विधायक द्वारा वितरण किया गया।मेले के दौरान जो भी व्यक्ति अपनी समग्र आईडी, आधार कार्ड, अथवा अन्य दस्तावेज लेकर आये उन्हें तत्काल हेल्थ आई डी और आयुष्मान कार्ड निशुल्क बनाये गये।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा बताया गया कि देश के प्रधानमंत्री मोदी जी का मिशन 2025 तक भारत टीबी रोग मुक्त बनाया जाना है । इसी के चलते देवरी स्वास्थ्य केन्द्र को शासन द्वारा टीबी रोग की जांच के लिये मशीन उपलब्ध कराई गई।पहले टीबी के मरीजों के जांच सेंपल सागर,भोपाल भेजे जाते थे परन्तु शासन द्वारा टीबी मरीजों की जांच मशीन देवरी स्वास्थ्य केन्द्र को उपलब्ध कराई गई है जिससे अब टीबी पेसेंटो की जांच देवरी स्वास्थ्य केन्द्र मे की जा सकेगी।जिससे जांच उपरांत तत्काल उनका इलाज किया जा सकेगा।
