अवैध धंधे के खिलाफ मीरा-भाईंदर पुलिस हुई सख्त, तीन प्रतिष्ठानों पर मनपा की मदद से की तोड़क कार्रवाई | New India TimesOplus_131072

साबिर खान, मीरा-भाईंदर/मुंबई (महाराष्ट्र), NIT:

पुलिस उपायुक्त, परिमंडल-1 के मार्गदर्शन में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मीरा-भायंदर महानगरपालिका के सहयोग से कार्रवाई की गई। पुलिस विभाग को मिली शिकायतों के आधार पर संबंधित प्रतिष्ठानों की जांच की गई।

जांच के दौरान बॉस हुक्का पार्लर, जॉनक्युल स्पा सेंटर तथा B.B.N.K. सैलून एंड स्पा में कथित रूप से अवैध धंधा संचालित किए जाने की शिकायतों के संबंध में प्रकरण दर्ज किए गए थे। इन प्रतिष्ठानों की जांच के दौरान अवैध बांधकाम पाए जाने पर महानगरपालिका प्रशासन द्वारा तोड़क कार्रवाई की गई।

अवैध धंधे के खिलाफ मीरा-भाईंदर पुलिस हुई सख्त, तीन प्रतिष्ठानों पर मनपा की मदद से की तोड़क कार्रवाई | New India Times

पुलिस उपायुक्त, परिमंडल-1 की ओर से इस संबंध में मीरा-भाईंदर महानगरपालिका आयुक्त को पत्राचार किया गया था। इसके बाद महानगरपालिका की ओर से संबंधित प्रतिष्ठानों की जांच कर कार्रवाई की गई।
पुलिस एवं महानगरपालिका की संयुक्त कार्रवाई से अवैध गतिविधियों में संलिप्त प्रतिष्ठान संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। अधिकारियों ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रखने के संकेत दिए हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.