इंधन संरक्षण का संदेश देने के लिए रोटरी क्लब बुरहानपुर और इंडियन आयल कारपोरेशन (IOC) ने किया संयुक्त रुप से साईकिल रैली का आयोजन | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

इंधन संरक्षण का संदेश देने के लिए रोटरी क्लब बुरहानपुर और इंडियन आयल कारपोरेशन (IOC) ने किया संयुक्त रुप से साईकिल रैली का आयोजन | New India Times

रोटरी क्लब बुरहानपुर और इंडियन ऑइल कारपोरेशन (IOC) के संयुक्त तत्वधान में इंधन बचाओ का संदेश देने के लिए बुरहानपुर में साइकिल रैली का आयोजन किया गया, जिसमें 50 स्कूली बच्चों और रोटरी क्लब बुरहानपुर के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सहभागिता की। रोटरी क्लब बुरहानपुर के अध्यक्ष संदीप साकलकर और प्रोजेक्ट चेयरमैन शुभम बरडिया ने संयुक्त रुप से बताया कि उक्त रेली बालाजी नगर, पांच पांडव मंदिर और संजय नगर अमरावती रोड होते हुए बालाजी नगर में समाप्त हुई, जिस में स्वास्थ्य पर्यावरण और इंधन के संरक्षण के लिए संदेश और समझाइश दी गई। रैली में संतोष ठाकुर, ठाकुर मनोहर सिंह किरार, गेंदालाल प्रजापति ,संतोष महाजन, दीपक सलूजा, अशोक अग्रवाल आदि सदस्य उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.