वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय विद्यालयों में अप्रैल महीने में स्कूल चलो अभियान का संचालन किया जा रहा है, जिसके तहत छात्र-छात्राओं के शत-प्रतिशत नामांकन के लिए विभाग संकल्पित है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. लक्ष्मीकांत पाण्डेय ने शत-प्रतिशत नामांकन के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु नवाचार करते हुए सभी परिषदीय विद्यालयो में एक साथ दिनाँक 19.04.2022 को वृहद् अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी (मेगा पी.टी.एम) का आयोजन करने का निर्णय लिया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. लक्ष्मीकांत पाण्डेय ने समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों, प्रधानाध्यापकों एवम शिक्षकों को निर्देश जारी करते हुए अभिभावक-शिक्षक बैठक/संगोष्ठी से पूर्व कार्यों को पूरे किए जाने के निर्देश दिए हैं जिनमे- अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी हेतु विद्यालय आच्छादित क्षेत्र में प्रचार प्रसार करवाकर अभिभावकों को आमंत्रित करें।,प्रधानाध्यापक/प्रभारी द्वारा अभिभावकों को बैठक में बुलाने हेतु 02 दिवस पूर्व ही छात्रों की नोटबुक में लिखित रूप से अभिभावकां को सूचित करें।,समस्त कक्षाचार्य अपने कक्षा के छात्र-छात्राओं के अभिभावकों से सम्पर्क कर या दूरभाष द्वारा वार्ता करके आमंत्रित करें।,विद्यालय परिसर व कक्षा कक्ष की स्वच्छता व सजावट करवायें।
अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का बैनर लगवाकर संगोष्ठी करें।
उन्होंने बताया कि अभिभावक-शिक्षक बैठक/संगोष्ठी का एजेण्डा निर्धारित कर दिया गया है जिससे शिक्षकों को पीटीएम में अभिभावकों से बात करने में सुगमता रहेगी। एजेंडा निम्न बिंदुओं पर आधारित है-अभिभावकों को विद्यार्थियों की शैक्षिक गतिविधियों के प्रति जागरूक रहने की चर्चा।अभिभावकों को विद्यालय में शिक्षक/कक्षाचार्य से निरन्तर सम्पर्क रखने की चर्चा। छात्र-छात्राओं की विद्यालय में उपस्थिति एवं यूनीफार्म पर चर्चा। छात्रों के शैक्षणिक स्तर एवं व्यवहार के बारे में चर्चा। बैठक में लर्निंग आउटकम एवं प्रेरणा व दीक्षा ऐप की जानकारी।विद्यालय में आयोजित होने वाली गतिविधियों की जानकारी।शासन द्वारा बच्चों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी एवं उस पर चर्चा। विद्यालय में प्रदान की जा रही मूलभूत सुविधाओं की जानकारी। नैतिक मूल्यों एवं स्वच्छता को छात्र-छात्राओं की जीवन शैली में सम्मिलित करने पर विशेष जोर। अभिभावकों एवं शिक्षकों के बीच परस्पर सहयोग एवं सम्वाद। डी0बी0टी0 के माध्यम से माता-पिता/अभिभावकों के खातों में प्रेषित धनराशि द्वारा यूनीफार्म, जूता-मोजा, स्कूल बैग, स्वेटर आदि के क्रय के सम्बन्ध में चर्चा।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. लक्ष्मीकान्त पाण्डेय ने एक रोस्टर जारी करते हुए समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों, जिला समन्वयकों, एसआरजी, एआरपी, संकुल शिक्षकों को बैठक में सम्मिलित होने के निर्देश दिए हैं । उन्होंने समस्त परिषदीय विद्यालयों के प्र0अ0/इं0प्र0अ0/नोडल शिक्षक को निर्देश दिया है कि वे दिनांक 19.04.2022 को अपने विद्यालय में बहुत सुंदर तरीके से अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन करें । इस बैठक से अभिभावकों का विद्यालय से जुड़ाव बढ़ेगा और शतप्रतिशत नामांकन का लक्ष्य प्राप्त होगा।
उन्होंने बैठक के अभिलेख तैयार करने, फोटोग्राफ्स और छोटी वीडियो क्लिप भी कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
