प्रसिद्ध धार्मिक धाम श्री वनेश्वर हनुमान मंदिर फुट तालाब में 10 से 16 अप्रैल तक होगा हनुमान जयंती महोत्सव का आयोजन | New India Times

रहीम शेरानी हिंदुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

प्रसिद्ध धार्मिक धाम श्री वनेश्वर हनुमान मंदिर फुट तालाब में 10 से 16 अप्रैल तक होगा हनुमान जयंती महोत्सव का आयोजन | New India Times

झाबुआ जिले के मेघनगर के प्रसिद्ध तीर्थस्थल श्री वनेश्वर मारुती नंदन हनुमान मंदिर पर हनुमान जयंती महोत्सव उत्साह के साथ मनाया जाएगा. आयोजन को लेकर सभी तैयारियाँ पूरी हो चुकी हैं.

उल्लेखनीय है कि लोकप्रिय समाज सेवी सुरेश चंद पूरणमल जैन पप्पू भैया द्वारा पिछले 10 वर्षों से भी अधिक समय से इस आयोजन को किया जा रहा है. पूरे वर्ष झाबुआ जिले के साथ पड़ोसी जिले के लोगों को भी इस आयोजन की उत्साह के साथ प्रतीक्षा रहती है.

आयोजन को लेकर श्री हनुमान जयंती महोत्सव समिति के वरिष्ठ सदस्य समाजसेवी सुरेशचंद्र पूरणमल जैन, युवा समाजसेवी राजेश रिंकू जैन, मंदिर के महंत मुकेश दास जी महाराज, टाट वाले बाबा और जैकी जैन ने बताया कि इस वर्ष फुटतालाब में श्री राम नवमी 10 अप्रैल से श्री हनुमान जयंती 16 अप्रैल तक प्रदेश के सबसे भव्य और अनुशासित धार्मिक महोत्सव का आयोजन किया जाएगा.

प्रसिद्ध धार्मिक धाम श्री वनेश्वर हनुमान मंदिर फुट तालाब में 10 से 16 अप्रैल तक होगा हनुमान जयंती महोत्सव का आयोजन | New India Times

आयोजन का प्रारंभ कलश यात्रा से होगा…..कलश यात्रा दोपहर ढाई बजे मेघनगर के सुराणा कंपाउड से शुरू होगी और फुटतलाव मंदिर तक जाएगी….आयोजन समिति के महिला मंडल की सदस्य श्रीमती वीणा देवी जैन, श्रीमती सीमा जैन, श्रीमती नीता जैन, ने महिलाओं से कलश यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में आकर धर्म लाभ लेने का विनम्र आग्रह किया है….आयोजन के बारे में जानकारी देते हुए जैन परिवार के सदस्यों ने बताया कि कलश यात्रा में गुजरात और महाराष्ट्र के साथ मध्य प्रदेश के पारंपरिक परिधानों में कलाकार भाग लेंगे हाथी घोड़े और ऊंट भी इस शोभायात्रा और कलश यात्रा का आकर्षण रहेंगे साथ ही प्रतिदिन दोपहर 3:00 से लेकर 6:00 बजे तक भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा. प्रतिदिन शाम को 8:30 बजे कार्यक्रम शुरू होंगे.

कार्यक्रम में 10 और 11 अप्रैल को अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकारों द्वारा रासलीला की मनमोहक प्रस्तुति दी जाएगी 12 अप्रैल को भजन संध्या का आयोजन होगा जिसमें प्रसिद्ध कलाकार बाबू राजोरिया माताजी और हनुमान जी से जुड़ी अपनी धार्मिक प्रस्तुति देंगे 13 अप्रैल को भजन संध्या की प्रस्तुति के लिए प्रसिद्ध भजन गायिका कविता श्रीवास्तव पहुँचेगी जो माता रानी के जगराते की और भजनों की प्रस्तुति देंगी 14 अप्रैल को विकास विजयवर्गीय भजनों की प्रस्तुति देंगे वही 15 अप्रैल को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन भी किया जाएगा 16 अप्रैल को श्री हनुमान जयंती और कार्यक्रम के समापन पर भारत के प्रसिद्ध गायक विपिन सचदेवा जो धार्मिक धारावाहिक रामायण मे अपनी आवाज दे चुके है वो फिल्मी गीतों और भजनों की प्रस्तुति देंगे….वही प्रतिदिन लगने वाले मेले में अलग-अलग तरह के झूले और दुकानें भी लगाई जाएगी…..आयोजन को लेकर समिति के सदस्यों द्वारा दिनरात परिश्रम कर पूरी तरह से तैयारियाँ कर ली गई हैं.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.