मुस्लिम भाईयों को हिन्दु बहन ने दी रोजा इफ्तार पार्टी | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मुस्लिम भाईयों को हिन्दु बहन ने दी रोजा इफ्तार पार्टी | New India Times

झाबुआ जिले के मेघनगर में रमजान के पाक (पवित्र) और मुकद्दस महीने में एक बहन ने अपने जन्मदिन को यादगार बनाते हुए जन्मदिन के अवसर पर मुस्लिम भाईयों को रोजा इफ्तार पार्टी नगर के निजी होटल में दी. इस अवसर पर बड़ी संख्या में परिजन व ईष्ट मित्रों ने शिरकत की. साथ ही संस्कार भारती फाउंडेशन की टीम ने बताया के जब हम जन्मदिन के मौके पर मरीजों को फल बिस्कट व नगद राशी वितरण करने दवाखाने पहुंचे तो वहां पर तीन महिलाओं ने लाडली लक्ष्मी बिटियाओ को जन्म दिये हुई थी.

उन बिटियाओं का नामकरण करने का उनकी मां ने समाज सेवीका चंदनबाला शर्मा से कहा चंदनबाला शर्मा ने उन लाडली लक्ष्मी बेटियों का नाम चंदनबाला रखा. साथ ही संस्कार भारती फाउंडेशन के सफलतापूर्वक 5 वर्ष पुरे होने और अपने जन्मदिन की खुशी के मौके पर संस्कार भारती फाउंडेशन की संचालिका श्रीमती चंदनबाला शर्मा (बबली दीदी) ने अपना जन्मदिन अलग अंदाज में मनाते हुए नगर में इतिहास रच दिया.

संस्कार भारती फाउंडेशन की जितनी भी तारीफ प्रशंसा की जाए कम है क्योंकि कोरोना काल मे संस्कार भारती फाउंडेशन ने समाज सेवा के अनगिनत कार्य किए हैं जिसकी फेरिस्ट बहुत ही लंबी है.

मुस्लिम भाईयों को हिन्दु बहन ने दी रोजा इफ्तार पार्टी | New India Times

संस्कार भारती फाउंडेशन के 5 वर्ष पूरे होने व जन्मदिन पर संस्कार भारती फाउंडेशन की संचालिका समाज सेवी श्रीमती चंदनबाला शर्मा बबली दीदी का संस्कार भारती फाउंडेशन की वरिष्ठ महिला सदस्य श्रीमती जसोदा चपानेरी, पुष्पा पंचाल, रमीला नायक, सुमन पाल, रमा ठाकुर, उर्वशी गर्ग, रेखा सोनी, सविता प्रजापति, रजनी वर्मा, पिंकी पंचाल माधुरी पंचाल, शिवानी पंचाल, दर्पण पंचाल, अभिनंदन नादेचा आदि ने फूलों की मालाएं पहनाकर व उपहार देकर सम्मान किया.

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार एडवोकेट सदर हाजी जनाब सलीम शेरानी साहब ने माहे रमजान के रोजे और इबादत के महत्व को समझाया और बताया.
कार्यक्रम का सफल संचालन युवा पत्रकार सुमित मुथा जैन ने किया और आभार जितेंद्र शर्मा (जीतू शर्मा) ने माना.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.