दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसएसपी ने इटवा में की पैदल गश्त | New India Times

निहाल चौधरी, इटवा/सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

New India times

शारदीय नवरात्रि, दुर्गा पूजा और प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग सतर्क है। इसी क्रम में जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सिद्धार्थनगर ने इटवा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसएसपी ने इटवा में की पैदल गश्त | New India Times

इसके बाद जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कस्बा इटवा में भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की। भ्रमण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। साथ ही, त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए।

प्रशासन का उद्देश्य दुर्गा पूजा और प्रतिमा विसर्जन के दौरान शांति, सौहार्द और सुरक्षा का माहौल बनाए रखना है। पुलिस की सक्रियता के माध्यम से लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के साथ ही त्योहारों को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने पर जोर दिया जा रहा है।

इस दौरान क्षेत्राधिकारी इटवा पवीन प्रकाश, इटवा के उपजिलाधिकारी (एसडीएम), थाना प्रभारी अनिल कुमार द्विवेदी सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.