मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

धनंजय सिंह खुटार थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में वरिष्ठ उप निरीक्षक जयवीर सिंह, उप निरीक्षक रामायण सिंह, उप निरीक्षक राजेश कुमार सिंह, यशवीर सिंह, अवनीश मिश्रा, अजी पुलिस टीम द्वारा ₹25000 का इनामी वांछित अभियुक्त काले खां निवासी ग्राम अमरपुर थाना भोजीपुरा जनपद बरेली को गंगापुर जंगल के पास से गिरफ्तार किया गया है जिसके पास से एक अवैध तमंचा दो कारतूस बरामद हुआ।
एस, आनन्द पुलिस अधीक्षक ने बताया कि खुटार पुलिस द्वारा 25000 रूपये का इनामी वांछित अभियुक्त काले खां को गिरफ्तार किया गया है जिसके पास से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.
