पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

शासकीय महाविद्यालय मनावर में प्राणी शास्त्र विभाग द्वारा इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स मिशन के तहत भारत सरकार के तत्वाधान में राष्ट्रीय वेबीनार का आयोजन किया गया. वेबीनार का मुख्य विषय इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स अवेयरनेस रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ आर सी पंटेल द्वारा किया गया ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि “श्री जितेंद्र कुमार चौरे “(गवर्नमेंट ऑफ इंडिया, मिनिस्ट्री ऑफ कॉमर्स, इंडस्ट्री डीपीआईआईटी ऑफिस, कंट्रोलर जनरल ऑफ पेटेंट, डिजाइन, ट्रेडमार्क) के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती पूजन एवं बालिका पूजन प्रोफेसर रितु मथुरिया एवं प्रोफेसर प्रीतिका पाटीदार द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री कुंदन कुमार, (असिस्टेंट कंट्रोलर ऑफ पेटेंट एंड डिजाइन पेटेंट ऑफिस मुंबई) द्वारा इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स पर विस्तार पूर्वक व्याख्यान दिया गया उन्होंने IPR को बहुत ही आसान तरीके से समझाया। उन्होंने पेटेंट, डिजाइन, ट्रेडमार्क ज्योग्राफिकल इंडिकेटर कॉपीराइट, लोबो इत्यादि के बारे में विस्तार पूर्वक कई उदाहरणों के द्वारा अपना व्याख्यान दिया।उन्होंने बताया किस प्रकार पेटेंट करवाया जा सकता है किस चीज का पेटेंट होता है, किस चीज का पेटेंट नहीं होता है, टेरिटरी राइट क्या होते हैं? डिजाइन के क्या महत्वपूर्ण फीचर एवं कॉन्फ़िगरेशन होता है। ट्रेडमार्क किस प्रकार सर्विस या प्रोडक्ट के आधार पर लिया जाता है इत्यादि के बारे में बहुत अच्छे उदाहरण जैसे नाइक,पोलो , सुजुकी इत्यादि का उदाहरण स्वरूप बहुत अच्छे से सरल तरीके से अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने कई छोटी-छोटी मूवी भी दिखाई जिससे इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स के बारे में पूरी तरह से जानकारी महाविद्यालय परिवार और समस्त विद्यार्थियों को प्राप्त हुई। इस वेबीनार में महत्वपूर्ण बात यह रही महाविद्यालय के समस्त छात्र छात्राओं और विद्यालय के समस्त स्टाफ ने भाग लिया। पार्टिसिपेंट,विद्यार्थियों द्वारा द्वारा कई प्रकार के प्रश्न, जिज्ञासा रखे गए और उनका श्री कुंदन कुमार जी ने बहुत ही सरल तरीके से उनकी बात को समझा और समझाया। श्री कुंदन कुमार जी का बायोडाटा का परिचय परिचय डॉक्टर अंकिता सोनी द्वारा दिया गया। कार्यक्रम का संचालन कोऑर्डिनेटर, संयोजक डॉक्टर पूजा शर्मा प्राणी शास्त्र विभाग अध्यक्ष द्वारा दिया गया। कार्यक्रम का आभार प्रोफेसर ममता भायल सहसंयोजक ने माना। कार्यक्रम में सभी वरिष्ठ प्राध्यापक डॉक्टर ईश्वर सिंह सस्तया ,डॉ नूतन राजपूत डॉ जितेंद्र सोलंकी, डॉ मनोज पाटीदार प्रोफेसर अजय सोलंकी, प्रोफ़ेसर ओमप्रकाश मारू, प्रोफ़ेसर प्रियंका जैन, प्रोफेसर संगीता वर्मा एवं समस्त महाविद्यालय परिवार शामिल हुआ।
