मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

थाना जुन्नारदेव में शांति समिति की बैठक आहूत की गई. आगामी त्यौहार को ध्यान में रखते हुए बैठक का आयोजन किया गया जिसमें एसडीएम एमआर धुर्वे, तहसीलदार रेखा देशमुख, थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा, महिला उप निरीक्षक अनीता सराठे, एसआई प्रीतम सिंह, बिजली विभाग जे.ई. सुंदर आहाके सहित नगर पालिका आमला, सियासत के सियासी लोग, धर्म प्रेमी बंधुओं की उपस्थिति में बैठक थाना जुन्नारदेव में रखी गई. कोविड-19 महामारी के चलते पिछले 2 वर्षों से त्योहारों के रंग फीके हो चुके थे जिसके बाद होली और शबे बरात बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया जाएगा. आपसी भाईचारे के साथ त्यौहार मनाने की प्रशासन ने की अपील, पुलिस प्रशासन की रहेगी सुरक्षा व्यवस्था. नगर पालिका द्वारा नगर में बनाई जाएगी उचित व्यवस्था, त्योहारों को मनाने के लिए लोगों में त्योहारों के पूर्व से ही उमंग नजर आ रही है।
