डीजीपी द्वारा कमिश्नर कार्यालय में ली गई पुलिस अधिकारियों की बैठक | New India Times

जमशेद आलम, भोपाल (मप्र), NIT:

डीजीपी द्वारा कमिश्नर कार्यालय में ली गई पुलिस अधिकारियों की बैठक | New India Times

डीजीपी महोदय द्वारा नगरीय पुलिस भोपाल के अधिकारियों की आज शाम कमिश्नर कार्यालय में बैठक ली गई। बैठक में पुलिस आयुक्त भोपाल श्री मकरंद देऊसकर द्वारा पुलिस कमिश्नरी के संबंध में PPT के माध्यम से प्रजेंटेशन दिया गया, कि विगत दो महीने के भीतर बेहतर पुलिस कमिश्नरी हेतु पुलिस कर्मियों को क्या-क्या प्रशिक्षण दिए गए एवं क्या-क्या व्यवस्थाएं लागू की गई, क्या बदलाव किए गए, साथ ही न्यायायलीन प्रकिया एवं इस दौरान आने वाले कठिनाईयों से अवगत कराया गया तथा अपराधों की रोकथाम एवं महिला सुरक्षा को लेकर भविष्य की योजनाओं व नवाचार के बारे में अवगत कराया गया तथा आगे आने वाली कठिनाइयों के बारे में बताया गया।

डीजीपी महोदय द्वारा सभी अधिकारियों से पुलिस कमिश्नरी को लेकर विस्तृत चर्चा की गई एवं आश्वाशन दिया गया कि पुलिस कमिश्नरी में आने वाली सभी समस्याओं एवं जरूरतों का पुलिस मुख्यालय से अतिशीघ्र समाधान करवा दिया जाएगा तथा नगरीय पुलिस भोपाल के अधिकारियों से बेहतर पुलिस कमिश्नरी की अपेक्षा करते हुए शुभकामनाएं दी गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.