अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

बिहार के भागलपुर जिले के कहलगांव में कल शाम थाना परिसर में शोबरात और होली को लेकर शांति समिति की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनप्रतिनिधि एवं शहर के गणमान्य लोग सम्मिलित हुए। लोगों ने होली और शोबरात पर्व को लेकर अपने- अपने विचार दिए।
मौके पर थाना प्रभारी सह पुलिस इंस्पेक्टर श्रीकांत भारती से पूछे जाने पर कहा कि, शोबरात और होली में डीजे नहीं बजने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हर चौक चौराहे पर पुलिस मुस्तैद रहेगी एवं शरारती तत्वों पर विशेष नजर रखेगी। उन्होंने कहा कि दोनों समुदाय के लोग सौहार्द पूर्वक पर्व मनाएंगे।
