इंटर कॉलेज के छात्र ने अपने सगे भाई का अपहरण कर मांगे 40 लाख रुपये, परिजनों ने बेटे पर कार्रवाई के लिए किया इंकार | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

इंटर कॉलेज के छात्र ने अपने सगे भाई का अपहरण कर मांगे 40 लाख रुपये, परिजनों ने बेटे पर कार्रवाई के लिए किया इंकार | New India Times

इंटर कॉलेज के छात्र ने अपने ही सगे भाई का अपहरण कर पिता को मैसेज कर 40 लाख रुपए मांगे। यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहांपुर के थाना निगोही क्षेत्र के गांव का है यहां शनिवार को 11 वर्षीय बालक रहस्यमय ढंग से लापता हो गया, उसको आखरी बार तालाब के निकट देखा गया था. परिजनों के लाख ढूंढने के प्रयास के बावजूद भी जब बालक नहीं मिला तो इसकी सूचना उन्होंने थाना निगोही के प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार को दी. बृजेश कुमार ने इसकी सूचना तत्काल आला अधिकारियों को दी. एसपी सिटी संजय कुमार की मौके पर जाकर तफ्तीश की और तलाब में संदेह होने पर तलाब को खंगाला गया परंतु वह कोई भी सुराग ना मिला तब वीरेंद्र मिश्रा की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और अगली सुबह ही ब्रेन मिश्रा के मोबाइल पर ₹40 लाख की फिरौती का मैसेज आ गया तब पिता ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी,

संजय कुमार एसपी सिटी ने सर्विलांस की मदद से अपहरण हुए 11 वर्षीय बालक को मोहल्ला भारद्वाजी से सकुशल बरामद किया, उसके बड़े भाई को जो शहर में रहकर इंटर कॉलेज में पढ़ाई कर रहा है उस को हिरासत में लिया. संजय कुमार एसपी सिटी ने बताया कि उसका सगा भाई ही अपने भाई को चुपके से शाहजहांपुर स्थित अपने कमरे में ले आया था. अपहरण की सारी योजना उसी ने बनाई थी और उसी ने ही 40 लाख की फिरौती का मैसेज किया था. आरोपी को पकड़ लिया गया है हालांकि परिजन कोई कार्रवाई नहीं चाहते।

By nit