जूते में अफीम छुपा कर ले जा रहा अफीम तस्कर गिरफ्तार | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

जूते में अफीम छुपा कर ले जा रहा अफीम तस्कर गिरफ्तार | New India Times

तस्करी करने के नए-नए फार्मूले लोग एजाद कर रहे हैं. ऐसे ही एक अफीम तस्कर को कटरा पुलिस ने किया गिरफ्तार किया है जो जूते के सोल में छिपाकर आधा किलो अफीम तस्करी कर ले जा रहा था।

प्रवीण कुमार सोलंकी प्रभारी निरीक्षक कटरा उप निरीक्षक देशपाल सिंह रोहित चौहान अर्जुन सिंह अनुज प्रताप आदि पुलिस टीम ने 7 मार्च की रात को खजुरिया किराए से मुकेश निवासी ग्राम भुसौरी थाना कटरा निवासी को जो जूते के सोल में छिपकर ले जा रहा था 500 ग्राम अफीम व एक मोटरसाइकिल फैशन प्रो UP 27 र 5403 व एक कीपैड मोबाइल सहित गिरफ्तार किया है,

संजीव कुमार बाजपाई एसपी ग्रामीण ने बताया कि कटरा पुलिस द्वारा एक अफीम तस्कर को किया गिरफ्तार किया है जो जूते के सोल में आधा किलो अफीम ले जा रहा था गिरफ्तारी कर उस से पुलिस ने जब पूछताछ की तो उसने बताया कि झारखंड से अपने जूते के सोल में छुपा कर लाता हूं और पंजाब के हाईवे किनारे बने होटलों ढाबों पर फूटकर में बेचता हूं इससे मुझे काफी मुनाफा हो जाता है और आज भी मैं पंजाब जा रहा था गिरफ्तार अभियुक्त पर थाना कटरा में कार्रवाई की जा रही है।

By nit