मुस्लिम विकास परिषद की जिला स्तरीय बैठक संपन्न, चर्चा में समाज के शैक्षणिक, आर्थिक एवं सामाजिक मुद्दों पर रखी गई बातें | New India Times

मो. मुजम्मिल, छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

मुस्लिम विकास परिषद की जिला स्तरीय बैठक संपन्न, चर्चा में समाज के शैक्षणिक, आर्थिक एवं सामाजिक मुद्दों पर रखी गई बातें | New India Times

मध्य प्रदेश मुस्लिम विकास परिषद जिला छिंदवाड़ा के पदाधिकारियों एवं सभी ब्लाकों के अध्यक्ष सचिव सहित पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई जिसमें समाज के शैक्षणिक आर्थिक एवं सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की गई एवं समाज के शैक्षणिक स्तर सुधारने पर विशेष तौर पर बल दिया गया. बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद माहिर एवं प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी जमीरउद्दीन खिलजी, प्रदेश महामंत्री नसीमुद्दीन खान, प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य इकबाल पटेल उपस्थित थे. जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों सहित ब्लॉक जुन्नारदेव, दमुआ, परासिया, अमरवाड़ा, सौसर, पांडुरना तथा रामपुर तानसी एवं सारणी (बेतूल) के पदाधिकारी शामिल हुए. प्रदेश अध्यक्ष ने अपने उद्बबोधन में कहा कि हमें अपने समाज के बेहतर भविष्य के लिए कार्य करने के साथ अन्य समाज के लोगों से बेहतर तालमेल बनाकर सबके लिए काम करने की आवश्यकता है जिससे बेहतर कल का निर्माण हो सके और राष्ट्र निर्माण में हमारी भागीदारी हो सके. प्रदेश से आए एवं जिले के पदाधिकारियों सहित
ब्लॉको एवं नगर के लोगों ने अपनी बात रखी. मीटिंग का संचालन जिला महामंत्री हाजी मोहम्मद शाहिद खान ने किया एवं आभार प्रदर्शन जिला अध्यक्ष मोहम्मद इरफान खान द्वारा किया गया.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.