पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

भारतीय मजदूर संघ मध्यप्रदेश द्वारा विभिन्न संगठनों को साथ में लेकर संगठनों की विभिन्न मांगों को लेकर भोपाल में आंदोलन किया गया। भारतीय मजदूर संघ का साथ अतिथि शिक्षक संघ को मिला। अतिथि शिक्षक संघ की एक सूत्री मांग कार्य अनुभव के आधार पर नियमितीकरण किया जाये। भारतीय मजदूर संघ मध्यप्रदेश ने अपने मांग पत्र में प्रमुखता से अतिथि शिक्षकों की नियमितीकरण की मांग उठाई है। अतिथि शिक्षक विगत कई वर्षो से अल्प मानदेय पर कार्यरत है व संघर्षरत है।

भारतीय मजदूर संघ के मंच पर संयुक्त अतिथि शिक्षक संघ के प्रदेश महासचिव ब्रजेश आचार्य द्वारा अतिथि शिक्षकों नियमितीकरण की मांग को प्रमुखता से उठाया इसके साथ ही अतिथि शिक्षक दिवंगत हो गए हैं उनको उनके परिवार को 5 लाख की आर्थिक सहायता और उनके परिवार के पालन-पोषण के लिए किसी व्यक्ति को अनुकंपा नियुक्ति दी जाये आदि मांगों को मंच से उठाया गया।
इस दौरान भोपाल में संयुक्त अतिथि शिक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष राजु मीणा, महासचिव ब्रजेश आचार्य व मध्यप्रदेश के अतिथि शिक्षक उपस्थित रहे।
