संदीप शुक्ला, अशोक नगर (मप्र), NIT:

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर गोपाल किरन समाजसेवी संस्था द्वारा आयोजित महिला गौरव सम्मान व कोरोना पुस्तक का विमोचन किया गया. अशोक नगर कलेक्टर आर. उमा महेश्वरी जी ने सलूजा भवन बस स्टैंड पर बोलते हुए कहा कि महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है, उनका हर दिन एक अनुभव भरा है। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष श्रीप्रकाश सिंह निमराजे ने संस्था का परिचय व कार्यक्रम की रूप रेखा को प्रस्तुत करते हुए कहा कि महिलाओं के जो अधिकार प्राप्त हैं उसमें भारतीय सविंधान की बहुत भूमिका है। जरूरत है उनके बीच काम करने की। विशिष्ट अतिथि के रुप में श्रीमती बाईसहाब राव देशराज यादव, डॉ. नेहा गुप्ता (SDM), हेमलता सेन (संचालक, लक्ष्य अकादमी), डॉ. रजनी शुक्ला, प्राचार्य एक्सीलेंस महाविद्यालय, अशोक नगर, एडवोकेट अनीता छावई आदि ने किया। प्रारंभ में अतिथीयों ने सावित्रीबाई बाई के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रियंका सिंह ने अपनी लिखित पुस्तक के बारे में बताने के बाद उसको विमोचित किया।

इस अवसर पर 71 महिलाओं जिनमेँ वर्षा मौर्य ( पत्रकार), जहांआरा (सामुदायिक मीडिया शोधार्थी महिला विषय के लिए), अनीता सिह,भोपाल, एडवोकेट, बाईसहाब यादव, डॉ. नेहा जैन,( एस. डी. एम) आदि के साथ कलेक्टर आर. उमा महेश्वरी जी को शील्ड, शॉल, प्रमाण पत्र श्रीप्रकाश सिंह निमराजे ने प्रदान करने के साथ ही स्मृति चिन्ह पीछे कोई न छूटे प्रदान किया। कोरोना योद्धा 31 कोरोना वॉरियर्स जिसमें सफाई कर्मी भी थे को न सील्ड सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। उपस्थित महिलाओं ने अपने परिचय तथा राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और न्याय से जुड़ी महिलाओं ने संघर्ष की कहानी तथा अनुभव को शेयर किया साथ ही एक गाने की जहांआरा ने प्रस्तुति दी।
