प्रेस क्लब अलीराजपुर द्वारा पत्रकार समागम कार्यक्रम का किया गया आयोजन | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, अलीराजपुर (मप्र), NIT:

प्रेस क्लब अलीराजपुर द्वारा पत्रकार समागम कार्यक्रम का किया गया आयोजन | New India Times

अलीराजपुर जिला प्रेस क्लब के तत्वाधान में मां वाटिका गार्डन पर अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर भव्य पत्रकार समागम कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया.

अलीराजपुर जिला प्रेस क्लब द्वारा आयोजित पत्रकार समागम कार्यक्रम में प्रदेश के नामी माने हुए पत्रकार शामिल हुए एवं उपस्थित पत्रकारों ने मार्गदर्शन दिया.

कार्यक्रम का का शुभारंभ मंचासीन वरिष्ठ अतिथियों द्वारा अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की मूर्ति पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया. तत्पश्चात मंचासीन वरिष्ठ अतिथि पत्रकारो का स्वागत पुष्पमाला द्वारा किया गया.

प्रेस क्लब अलीराजपुर द्वारा पत्रकार समागम कार्यक्रम का किया गया आयोजन | New India Times

कार्यक्रम को विशेष अतिथि अलीराजपुर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक मनोज सिंह व रेड टीवी संपादक प्रियंका पांडे ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया!

जिला प्रेस क्लब अलीराजपुर द्वारा मंच से सामाजिक स्वास्थ्य शिक्षा धार्मिक व खेल के क्षेत्रों में काम कर रहे लोगों को प्रशंसा पत्र देकर मंच पर सम्मानित भी किया!

कार्यक्रम का संचालन अविनाश वाघेला ने किया एवं आभार सुनील खेड़े ने माना!

कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला प्रेस क्लब अलीराजपुर का सराहनीय योगदान रहा, कार्यक्रम में सैकड़ों पत्रकार सम्मिलित हुए!

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.