पत्रकार संघ थांदला का हुआ नवीन गठन, सुधीर शर्मा को अध्यक्ष व कादर शेख को मिली सचिव पद की जिम्मेदारी | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

पत्रकार संघ थांदला का हुआ नवीन गठन, सुधीर शर्मा को अध्यक्ष व कादर शेख को मिली सचिव पद की जिम्मेदारी | New India Times

थांदला नगर में पत्रकारों का उत्कृष्ट संगठन तहसील पत्रकार संघ थांदला का नवीन गठन कर नई कार्यकारिणी गठित की गई। 6 माह पुरानी कार्यकारिणी को एक मत से भंग कर नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। स्थानिया सर्किट हाउस में एक बैठक आहूत कर समस्त पत्रकार गण की सहमति से कार्यकारी बनाई गई और अध्यक्ष के रूप में वरिष्ठ पत्रकार सुधीर शर्मा, सचिव कादर शेख, कोषाध्यक्ष मनीष वाघेला, संयुक्त सचिव निलेश यादव के नाम की घोषणा की गई।

नव नियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर शर्मा ने कहा कि नगर के विकास एवं पत्रकारों के हितों की लड़ाई अंतिम समय तक जारी रहेगी. तहसील पत्रकार संघ की बैठक में पूर्व अध्यक्ष दिनेश बैरागी, समकित तलेरा, पवन नाहर, निरंजन भारद्वाज, जमील खान, कुलदीप वर्मा, विवेक व्यास, गोपाल प्रजापत, शहादत खान आदि मौजूद थे।

तहसील पत्रकार संघ के पुनर्गठन पर समस्त पदाधिकारियों को जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, व्यापारी संघ सहित मीडिया कर्मियों ने बधाई दी व बधाई देने वालों का सिलसिला अभी भी जारी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.