ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं पूर्व ब्लाक महिला कांग्रेस के संयुक्त तत्वाधान में घर चलो अभियान के तहत किया गया सघन जनसंपर्क | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं पूर्व ब्लाक महिला कांग्रेस के संयुक्त तत्वाधान में घर चलो अभियान के तहत किया गया सघन जनसंपर्क | New India Times

म.प्र. कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री कमलनाथ के आव्हान पर जारी घर चलो,घर घर चलो अभियान के अंतर्गत आज बुरहानपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं पूर्व ब्लॉक महिला कांग्रेस के संयुक्त के नेतृत्व में ज़िला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष अजय सिंह रघुवंशी के नेतृत्व में नेहरू नगर एवं शिकारपुरा में सघन संपर्क चलाया गया, जिस में ब्लॉक अध्यक्ष श्री ईस्माइल अंसारी,एव महिला कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती जकिरा शाहीन ने समस्त कांग्रेस जनो के साथ घर घर जाकर मौजूदा भाजपा सरकार की असफलता के पर्चे बांटे,, साथ ही कमलनाथ सरकार की 2 साल की सरकार की उपलब्धि का बखान भी किया । पूर्व जिलाध्यक्ष श्री अजयसिंह रघुवंशी ने कहा कि भाजपा की थोपी हुई सरकार पूरे प्रदेश में ऐसे काम कर रही है जैसे किसी व्यक्ति द्वारा सड़क पर मिले रुपयों को उड़ाया जाता है,मेहनत से बनी सरकार का मुखिया कभी भी ऐसी हरकतें नही करता जैसे शिवराज सिंह कर रहे हैं।जल्द ही इस जबरदस्ती की बनी सरकार के बुरे दिन आएंगे और जनता इन्हें वापस घर भेजेगी। अभियान में पश्चिम ब्लॉक अध्यक्ष अमर यादव, दगड़ू भाई चौकसे, गौरी दिनेश शर्मा, इकराम अंसारी, जिला पंचायत सदस्य कैलाश यावतकर, रईस शेख, पार्षद गण श्री आरिफ बागवान, अहमद अंसारी, सरिता राजेश भगत, अमजद खान, बाबा ट्राली, नदीम शेख, दिनेश शर्मा, पूर्व पार्षद फरीद शाह, शैली कीर, नजीर अंसारी, सिराज खान, इनाम अंसारी आदि उपस्थित रहे।

By nit