अमांगनज पुलिस ने ट्रेक्टर चोर को किया गिरफ्तार | New India Times

संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ, पन्ना (मप्र), NIT:

अमांगनज पुलिस ने ट्रेक्टर चोर को किया गिरफ्तार | New India Times

अमांगनज पुलिस ने 4 लाख रूपये कीमती ट्रेक्टर चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है.
श्रीमान पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा जिले में चोरी की घटनाओं पर त्वरित कर्यवाही एवं चोरी गये मशरूका की बरामदगी हेतु विशेष दिशा निर्देश दिये गये हैं। थाना अमानगंज में दिनांक 24.02.2022 को आवेदक शिवचरण अहिरवार पिता छवलाल अहिरवार निवासी झरकुआ थाना आकर लिखित आवेदन पत्र दिया कि मेरा पावर ट्रैक्टर जिसका नं. एमपी 35 एए 3683 कीमती करीब 04 लाख रूपये कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है। जिसकी रिपोर्ट पर थाना अमानगंज में अपराध क्र. 119/2022 धारा 379 ताहि का कायम किया जाकर घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। श्री धर्मराज मीना पुलिस अधीक्षक महोदय पन्ना के दिशानिर्देशन एवं श्री पीयूष कुमार मिश्रा एसडीओपी महोदय गुनौर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अमानगंज अरविन्द कुमार कुजूर के नेतृत्व में त्वरित कार्यवाही हेतु टीम गठित कर चोरी गये ट्रेक्टर व अज्ञात आरोपी की तलाश पतारसी की गई और मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त होने पर एक आरोपी को अभिरक्षा में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई तो पावर ट्रैक्टर को चोरी करना बताया तथा मुगरहा हार में छुपा कर रखे होना बताया जो आरोपी से मुगरहा हार से पावर टैक टेक्टर एमपी 35 एए 3683 कीमती लगभग 04 लाख रूपये का जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
उक्त कार्यावही में निरीक्षक अरविन्द कुजूर, सउनि सुशील तिर्की, प्रआर. 190 रवि कुमार मिश्रा, आर. 510 बृजेश सिह आर. 645 द्वारका प्रसाद, आर. 682 लखन पटेल का सराहनीय भूमिका रही।

By nit