फेसबुक पर फर्जी आई.डी बनाकर महिला का मोबाइल नंबर शेयर कर उसको परेशान करने वाले आरोपी को सायबर क्राइम की टीम ने हरदा से किया गिरफ्तार | New India Times

जमशेद आलम, भोपाल (मप्र), NIT:

फेसबुक पर फर्जी आई.डी बनाकर महिला का मोबाइल नंबर शेयर कर उसको परेशान करने वाले आरोपी को सायबर क्राइम की टीम ने हरदा से किया गिरफ्तार | New India Times

वरिष्ठ अधिकारियों एवं पुलिस उपायुक्त (DCP) अपराध श्री अमित कुमार, अति. पुलिस उपायुक्त श्री शैलेंद्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन एवं सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) सायबर श्री अक्षय चौधरी के दिशा निर्देशन में सायबर क्राइम ब्रांच जिला भोपाल की टीम द्वारा फेसबुक पर फर्जी आई.डी बनाने में उपयोग सिम व मोबाईल जप्त कर आरोपी अमित भुमरकर को गिरफ्तार किया है।

दिनांक 11 अक्टूबर 2021 को आवेदिका रिचा (परिवर्तित नाम) निवासी भोपाल के द्वारा सायबर क्राईम ब्रांच जिला भोपाल में लिखित शिकायत आवेदन दिया था कि उसके बाद महिला को परेशान करने की नियत से फेसबुक पर फर्जी आई.डी. बनाने बाले आरोपी की जानकारी प्राप्त कर उपयोगकर्ता के विरूध्द अपराध क्रमांक- 20/2022 धारा 419 भादवि व 66(c) आई.टी. एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

तरीका वारदात:- आरोपी अमित भुमरकर अपनी मामी से पुराने परिवारिक विवाद को लेकर परेशान करना चाहता था तो उसने महिला के नाम की फर्जी फेसबुक आई.डी. बनाई और उस पर महिला का फोटो लगाकर उसके मोबाईल नंबर शेयर कर उस पर कॉल करने को लिखता था। महिला के नाम की फेसबुक आई.डी. व फोटो देखकर अज्ञात लोग महिला को मोबाईल पर कॉल कर अश्लील बाते करते थे। एक दिन मे 100 से 200 कॉल आने लगे जिससे महिला परेशान होने लगी।

पुलिस कार्यवाही:- सायबर क्राईम जिला भोपाल की टीम द्वारा अपराध कायमी के पश्चात् त्वरित कार्यवाही कर तकनीकी एनालिसिस के आधार पर प्राप्त साक्ष्यों के माध्यम से आरोपी अमित भुमरकर को गिरफ्तार कर अपराध मे प्रयुक्त 1 सिम कार्ड व मोबाईल फोन जप्त किया गया है।

पुलिस टीम:- निरीक्षक अशोक मरावी, निरीक्षक किरन मरावी , उनि कविता उईके सउनि पी. चिन्ना रॉव, आर.1251 प्रशांत शर्मा, आर. 1848 अंकित सिंह, आर.3880 शिवम निलोशे

गिरफ्तार आरोपी का विवरण-

क्र. नाम पता शिक्षा जाहिरा व्यवसाय आपराधिक रिकार्ड

1 अमित भुमरकर निवासी छिदबाडा म.प्रय स्नातकोत्तर छात्र निल

एडवायजरी-

सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर किसी भी प्रकार की फोटो तथा मोबाईल नंबर आदि जानकारी साझा ना करे।

निम्न बातों का हमेशा ध्यान रखेः-

  1. सोशल मीडिया प्लेटफार्म(फेसबुक, व्हाट्सएप आदि) का उपयोग करते समय अज्ञात व्यक्तियो से न जुडे न ही जानकरी साझा करे ।
  2. सोशल मीडिया प्लेटफार्म (फेसबुक, व्हाट्सएप आदि) पर अपनी फोटो, मोबाईल नंबर प्रायवेट कर रखे ।
  3. सोशल मीडिया प्लेटफार्म (फेसबुक, व्हाट्सएप आदि) पर किसी परिचित की रिक्वेस्ट आती है तो उससे कॉल व अन्य माध्यम से पुष्टी के बाद ही जुडे।
  4. सोशल मीडिया प्लेटफार्म(फेसबुक, व्हाट्सएप आदि) पर किसी अज्ञात आई.डी से विडियो कॉल करने से बचे।
  5. ऑनलाईन खरीददारी करते समय सतर्क रहें एवं सायबर ठगों से बचे।
  6. सोशल मीडिया प्लेटफार्म(फेसबुक, व्हाट्सएप, आदि) के उपयोगकर्ता फर्जी एप से अपनी सोशल मिडिया आई.डी को ना जोडे।

नोटः- सायबर काईम संबंधित घटना घटित होने की सूचना भोपाल सायबर क्राइम के हेल्पलाइन नम्बर 9479990636 अथवा राष्ट्रीय हेल्पलाईन नंबर 155260 पर दें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.