पूर्व राज्यमंत्री डॉ आसिफ शेख ने गृहमंत्री से मुलाकात कर पुलिस आयुक्तालय को 500 सुरक्षा रक्षक, 398 सरकारी वाहन व आवश्यक सुविधाओं के लिए 200 करोड रूपये का फंड देने की सरकार से की मांग | New India Times

साबिर खान, मीरा-भाईंदर/मुंबई (महाराष्ट्र), NIT:

पूर्व राज्यमंत्री डॉ आसिफ शेख ने गृहमंत्री से मुलाकात कर पुलिस आयुक्तालय को 500 सुरक्षा रक्षक, 398 सरकारी वाहन व आवश्यक सुविधाओं के लिए 200 करोड रूपये का फंड देने की सरकार से की मांग | New India Times

महाराष्ट्र प्रदेश के मंत्री पूर्व राज्यमंत्री व मीरा भाईंदर महानगरपालिका के पुर्व विरोधी पक्षनेता डॉ आसिफ शेख ने मीरा-भाईंदर-वसई विरार पुलिस आयुक्तालय में 500 सुरक्षा रक्षक व 5 एकर की जगह में पुलिस अधिकारियों कर्मचारीयों के लिए घर ॲाफिस व अन्य सुविधाओं के लिए 200 करोड रूपये देने की मांग महाराष्ट्र के गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटिल से की है। मुंबई में गृहमंत्री से मुलाकत करते हुए डाॅ आसिफ शेख उन्हें लिखित निवेदन देते हुए बताया कि मीरा-भाईंदर वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय की स्थापना 1 अक्टुबर 2020 को होकर लगभग 16 महिने होने के बावजुद भी पुलिस आयुक्तालय में आवश्यक पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों की भरती व नियुक्ती नहीं होने से पुलिस प्रशासन को काफी दिक्कत व परेशानी का सामना करना पड रहा है। राज्य सरकार ने पुलिस आयुक्तालय में 500 सुरक्षा रक्षक राज्य सुरक्षा महामंडल से मंजुर करने के बावजुद भी अभी तक सुरक्षा रक्षक नियुक्त नहीं होने से पुलिस प्रशासन को समस्याओं से गुजरना पड़ रहा है। इसी तरह आयुक्तालय में आवश्यक 398 सरकारी वाहन व पुलिस अधिकारी व पुलिस कर्मियों की नियुक्ती भी नहीं की गई है। डॉ आसिफ शेख ने बताया कि गृहमंत्री ने आश्वासन दिया है कि जल्द पुलिस आयुक्तालय में आवश्यक सुरक्षा रक्षक, सरकारी वाहन, पुलिस अधिकारियों व कर्मचारीयों को 5 एकर जगह में घर दफ्तर व आवश्यक सुविधाओं के लिए फंड दिया जायेगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.