कांग नदी पर बनने जा रहे बड़ा ब्रिज का विधायक महाजन ने किया भूमिपूजन | New India Times

नरेंद्र कुमार, जामनेर/जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

कांग नदी पर बनने जा रहे बड़ा ब्रिज का विधायक महाजन ने किया भूमिपूजन | New India Times

जामनेर शहर के भुसावल रोड पर कांग नदी पर 12 करोड़ रुपए की लागत से नया पुल बनने जा रहा है. जामनेर से नेरी तक 16 करोड़ रुपए की लागत से प्रशस्त फोरलेन बनाया जाना है. इन दोनों विकास कार्यों के लिए राज्य सरकार के B&C ने कुल 28 करोड़ रुपए का निधी आबंटित करवाया है . इन दोनो प्रोजेक्ट का भूमिपूजन क्षेत्र के विधायक तथा पूर्व मंत्री गिरीष महाजन के हाथो किया गया . कांग पर बन रहा पुल सरकारी रेकॉर्ड मे विटवा भुसावल जामनेर फत्तेपुर मोताले तरवाड़ी फाटा खामगांव राज्य मार्ग नं 44 दर्ज है. वही जामनेर से नेरी तक बनने वाला फोरलेन सावखेड़ा एरंडोल नेरी जामनेर सड़क राज्य मार्ग नं 41 से पहचाना जाता है. बारिश के मौसम मे कांग नदी को बाढ़ आ जाती है जिससे जामनेर पूरा और जामनेर का संपर्क टूट जाता है नए पुल के निर्माण से अब इस समस्या का समाधान हो जाएगा. इसी सड़क पर शहर से बाहर MIDC को लगकर बायपास सड़क का काम पहले हि शुरू किया जा चुका है यह बायपास भुसावल को बोदवड से रिंग की शक्ल मे जोड़ेगा जिसके कारण शहर के अंदर से होनेवाली भारी यातायात की आवाजाही और उससे पनपने वाली ट्रैफिक जाम की समस्या से निजाद मिलेगी. भूमिपूजन समारोह मे प्रो शरद पाटील , डॉ प्रशांत भोंडे , विजय निमसे , सुहास पाटील , उल्हास पाटील , नाना बाविस्कर , विलास बापू पाटील , बाबूराव हिवराले समेत भाजपा के तमाम पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

कांग नदी पर बनने जा रहे बड़ा ब्रिज का विधायक महाजन ने किया भूमिपूजन | New India Times

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.