पुल के नीचे मिली लाश के मामले में LCB ने मृतक के मामा के लड़के को हत्या के आरोप में किया गिरफ्तार | New India Times

नरेंद्र कुमार, जामनेर/जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

पुल के नीचे मिली लाश के मामले में LCB ने मृतक के मामा के लड़के को हत्या के आरोप में किया गिरफ्तार | New India Times

31 जनवरी 2022 को जामनेर में बोदवड पुल के नीचे हुए शुभम माली की रहस्यमयी मौत की गुत्थी सुलझाने मे जिला अपराध शाखा को सफलता मिली है. घटना के बाद जामनेर पुलिस ने आकस्मात मृत्यु का मामला दर्ज किया था. इस केस में स्थानीय स्तर पर जांच के नाम पर बस जांच ही की जा रही थी. जिला पुलिस अधीक्षक डॉ प्रवीण मुंडे ने मामले की जांच के लिए पुलिस निरीक्षक किरण कुमार बकाले की अगवाई में Local Crime Branch की एक टीम बनाई. टीम की जांच में घटना स्थल पर मौजूद CCTV कैमरे के फुटेज शुभम की मौत की गुत्थी को हल करने में काफी महत्वपूर्ण साबित हुए. LCB की ओर से जारी प्रेस रिलीज मे कहा गया है कि मृतक शुभम माली (बोदवड) का उसके ममेरे भाई पवन माली से कुछ दिन पहले रुपयों के लेनदेन को लेकर झगड़ा हो गया था जिसके बाद 31 जनवरी को पवन को CCTV फुटेज में शुभम के साथ जामनेर के बोदवड पुल पर देखा गया. LCB ने अपने टीम में शामिल कर्मियों से मामले में संदिग्ध पवन की हरकतों पर नजर रखना शुरू किया. मुखबिर से मिली खबर के आधार पर टीम ने नाडगांव से पवन को हिरासत में लिया और पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. शुभम के हत्या के आरोप में उसके मामा के लड़के पवन अशोक माली के खिलाफ जामनेर पुलिस स्टेशन में हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है.

LCB टीम में अमोल देवढे, अशोक महाजन, सुनील दामोदरे, लक्ष्मण पाटील, किशोर राठोड़, रणजीत जाधव, श्रीकृष्ण देशमुख, विनोद पाटील, मुरलीधर बारी, संदीप सावले, ईश्वर पाटील आदि कर्मियों ने योगदान दिया.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article