श्री ज्ञान गंगोत्री विकास संस्था के संयुक्त तत्वाधान में नमामि गंगे के तहत हुआ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन | New India Times

अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

श्री ज्ञान गंगोत्री विकास संस्था के संयुक्त तत्वाधान में नमामि गंगे के तहत हुआ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन | New India Times

बिहार के भागलपुर जिले के कहलगांव में आज गुरुवार को नमामि गंगे के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन बी.पी.सी.एल., पी.एन.बी., यूनियन बैंक ऑफ इंडिया,बैंक ऑफ बड़ौदा , नगर विकास एवं आवास विभाग, गणपत हाई स्कूल, शारदा पाठशाला तथा श्री ज्ञान गंगोत्री विकास संस्था के संयुक्त तत्वाधान में किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कहलगांव नगर पंचायत की कार्यपालक पदाधिकारी सोनी कुमारी ने की। जबकि मंच का संचालन संस्था के भरत कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर नगर पंचायत के अध्यक्ष अजय मंडल थें।

श्री ज्ञान गंगोत्री विकास संस्था के संयुक्त तत्वाधान में नमामि गंगे के तहत हुआ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन | New India Times

कार्यक्रम में छात्र- छात्रा, एनसीसी कैडेट, सफाई कर्मचारी एवं संस्था के पदाधिकारियों ने मिलकर जागरूकता कार्यक्रम के आयोजन का आगाज किया ।

इस अवसर पर गंगा को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने के लिए सभी को शपथ दिलाई गई।

मौके पर श्री सिंह ने बताया कि, संस्था की मानद् महासचिव डॉ . रानी सिंह पटेल के निवेदन और सांसद कौशलेन्द्र कुमार के अथक प्रयास से जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, नमामी गंगे के निजी सचिव राजीव रंजन मिश्रा एवं पटना के नगर विकास एवं आवास विभाग एवं कहलगांव के क्षेत्रीय विधायक पवन यादव का सहयोग संस्था को प्राप्त हुआ। इसके लिए उन्होंने संस्था की ओर से सभी का आभार व्यक्त किया।

यह जानकारी संस्था की मानद महासचिव डॉ० रानी सिंह पटेल ने आज गुरुवार की देर शाम दिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.