तीन वर्षीय मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाने वाले 58 वर्षीय वहशी को पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

जमशेद आलम, भोपाल (मप्र), NIT:

तीन वर्षीय मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाने वाले 58 वर्षीय वहशी को पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

थाना अशोका गार्डन अंतर्गत सुभाष कालोनी में आज 09 फरवरी 2022 को प्रातः करीब 11.00 बजे 58 वर्षीय राम अवतार वर्मा ने मोहल्ले की एक तीन वर्षीय बच्ची को खिलाने के बहाने उसके घर के सामने से ले जाकर एक बंद पडी दुकान में बच्ची के साथ दुष्कृत्य करने का प्रयास किया। दुष्कृत्य करने में सफल न होने पर उक्त तीन वर्षीय बच्ची के साथ अप्राकृतिक कृत्य किया।

मोहल्ले की एक तीस वर्षीय गायत्री भास्कर ने इस घटनाक्रम को देखा तथा शोर करके सभी मोहल्ले वालों को इकट्ठा कर लिया। इसी बीच सुभाष कालोनी की विजया पाटिल ने डायल 100 पर फोन करके पुलिस को सूचना दी तो तत्काल अशोका गार्डन पुलिस ने मौके पर पहुँचकर बच्ची को मुक्त कराया तथा आरोपी को अभिरक्षा में लिया बाद में तीन बर्षीय बच्ची की माँ की ओर से धारा 363, 376, 377 भादवि तथा 5/6 पाक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया तथा आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस को पूछताछ पर मोहल्ले वालों ने बताया कि राम अवतार वर्मा पूर्व में भी दो बार मोहल्ले की नाबालिग बच्चियों के साथ इस तरह की घटना कर चुका है लेकिन उनके परिजनों ने लोक लाज के कारण थाने में रिपोर्ट नहीं की।

इस घटना क्रम में तीस वर्षीय गायत्री भास्कर असली हीरो है जिसे भोपाल पुलिस द्वारा सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है। इस तरह के जागरुक नागरिको की सजगता से अपराध नियंत्रण एवं अपराधियो की पकड धकड मे पुलिस प्रशासन को बहुत मदद मिलती है। गायत्री भास्कर का कार्य अनुकरणीय पहल है। इस घटना के परिप्रेक्ष्य मे पुलिस द्वारा थान क्षेत्र की विभिन्न कॉलोनियों मे कैम्प लगाकर बच्चियो गुड टच एवं बैड टच व महिला सुरक्षा के प्रति जागरुक किया जावेगा

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.