दो महिलाओं के विवाद में तीन माह के मासूम बच्ची की मौत | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

दो महिलाओं के विवाद में तीन माह के मासूम बच्ची की मौत | New India Times

दमुआ थाने की पंचायत इकलामासानी के गांव भालेआम में नशे में चूर दो महिलाओं के विवाद में तीन माह की मासूम बच्ची की जान चली गई। घटना के बाद डायल 100 को सूचना मिली। मौके पर आरक्षक शारदा बामने पहुंची। वे गांव से दोनों महिला बिस्तरिया और रासवती को थाने लेकर आईं। बिस्तरिया के साथ उसका पति सावन नर्रे को भी लाया गया। दोनों महिलाओं की गोद में मासूम बच्चियां थी। यहां पुलिस द्वारा पूछे जाने पर बिस्तरिया और उसके पति सावन नर्रे ने घटना के बारे में बताया। दूसरी तरफ आरक्षक शारदा बामने महिला रासवती और उसकी तीन माह की मासूम बेटी को लेकर अस्पताल पहुंची। यहां जांच में पता चला कि रासवती की तीन माह की मासूम बच्ची की मौत हो चुकी है। अधिकारी ने घटना की जानकारी तुरंत उच्चाधिकारियों को दी। टीआई बसंत बावरिया और एसडीओपी एसके सिंह भलेआम गांव में जांच करने के लिए पहुंचे। टीआइ बावरिया ने बताया कि मासूम की मौत हो चुकी है। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।

नशे में चली गई मासूम की जानः थाने में बैठी बिस्तरिया और उसका पति सावन नर्रे दोनों ने पुलिस को बताया कि बिस्तरिया किसी बात को लेकर रासवती के पास गई थी। वहां दोनों महिलाओं के बीच किसी बात पर विवाद हुआ। बिस्तरिया ने रासवती को लकड़ी से मार दिया। इस विवाद में तीन माह की मासूम फेंकी गई। संभवतः यही मासूम के लिए जानलेवा साबित हुआ। दोनों महिलाएं और सावन नर्रे नशे में थे। मासूम की मौत के लिए दोनों महिलाएं अपना अपना पक्ष पुलिस के सामने रखा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.