शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार द्वारा दिए गए बयान के बाद लोगों में दिख रहा है आक्रोश का माहौल | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार द्वारा दिए गए बयान के बाद लोगों में दिख रहा है आक्रोश का माहौल | New India Times
निसार खान

मध्य प्रदेश के तमाम स्कूलों में हिजाब पहनने पर स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार द्वारा दिए गए बयान के बाद लोगों में आक्रोश का माहौल पैदा हो गया है।
एक आवाज हम सब की सेवा समिति अध्यक्ष टाइगर ऑफ मध्य प्रदेश समिति अध्यक्ष निसार खान ने हिजाब के मुद्दे पर स्कूली शिक्षा मंत्री के ब्यान को गैर ज़रूरी बताते हुए ज़बर्दस्त हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि शिक्षा मंत्री कहते हैं कि भारत की परंपरा है कि जो जिन परंपराओं में निवास करता है वह उन्हें अपने घरों तक सीमित रखें। खान ने कहा कि बेहतर तो यह होता कि वह इस तरह की नसीहत पहले योगी आदित्यनाथ एवं प्रज्ञा सिंह ठाकुर को करें जो सार्वजनिक और संवैधानिक फोरम पर अपने पारंपरिक लिबास में रहते हैं। टाइगर ऑफ मध्य प्रदेश ने शिक्षा मंत्री को याद दिलाया कि कुछ समय पहले जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भोपाल दौरे पर आए थे तो भाजपा ने प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए सार्वजनिक रूप से बुर्के का इस्तेमाल किया था, शिक्षा मंत्री बुर्के के इस सार्वजनिक प्रदर्शन पर क्या कहेंगे?
भाजपा का स्वभाव इस तरह के मुद्दों पर राजनीति करने का रहा है। भाजपा ड्रेस कोड के नाम पर अब मुस्लिम लड़कियों के शिक्षा के रास्ते में रुकावट खड़ी करने की तैयारी कर रही है। वहीं वह आईंदा विधानसभा चुनाव में इसे राजनीतिक ध्रुवीकरण का माध्यम बनाने की तैयारी में लगती है, शिक्षा मंत्री का ब्यान से तो यही नतीजा निकलता है। निसार खान ने कहा कि मुस्लिम लड़कियां स्कूल ड्रेस के पालन के साथ हिजाब धारण करती हैं,जो उनकी सांस्कृतिक पहचान है। इससे किसी अनुशासनहीनता या असमानता का संदेश नहीं जाता बल्कि इससे देश की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विविधता की मिसाल मिलती है।देश की परंपरा विविधता ही है न कि कृत्रिम एकरुपता। निसार खान ने कहा कि शिक्षा मंत्री एक अनावश्यक मुद्दे को खड़ा कर तनाव पैदा करने से बचें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.