सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल के नेतृत्व में नेपानगर के प्रतिनिधि मण्डल ने की रेल राज्य मंत्री से भेंट | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल के नेतृत्व में नेपानगर के प्रतिनिधि मण्डल ने की रेल राज्य मंत्री से भेंट | New India Times

खंडवा संसदीय क्षेत्र के सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल ने अपने दिल्ली प्रवास के दौरान लोकसभा सत्र के मध्यांतर में नेपानगर रेल्वे स्टेशन पर कोरोना काल के समय से बन्द हो चुकी सारी ट्रेनों को पुनः प्रारम्भ करवाने के लिए केंद्रीय रेल राज्य मंत्री श्री राव साहब दानवे से प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठकर भेंट कर नेपानगर की रेल समस्याओं से अवगत कराया और प्रतिनिधिमंडल की न्यायोचित मांगों को स्वीकार करने का आग्रह करते हुए ट्रेनों को निरंतर करने की मांग की गई। रेल मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की बात को लगभग आधे घंटे तक श्रवण करते हुए उसके निराकरण का आश्वासन देते हुए सबको इसका लाभ दिलाने की बात कही। ज्ञात हो कि क्षेत्रीय सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल गत दो माह से इस विषय पर रेल अधिकारियों सहित डी आर एम और जीएम से निरन्तर पत्र व्यवहार कर रहे हैं तथा अपना प्रतिनिधि मण्डल भेज कर सतत प्रयास रत है, कि नेपानगर ट्रेनें किसी भी सूरत मेे शुरू हो जाए। सांसद श्री पाटिल ने रेल मंत्री से कहा कि, नेपानगर एक औद्योगिक नगरी होने के साथ इस नगर में देश के हर कोने का व्यक्ति निवासरत है। व्यापारी वर्ग का बड़ा वर्ग के साथ ही इस नगर से लगभग 100 से 125 ग्राम जुड़े हुए हैं। नेपानगर का राजस्व भी रेल्वे को अच्छा मिलता है, जबकि नेपानगर से कम राजस्व देने वाले छोटे नगरो में ट्रेनें रुक रही है। प्रतिनिधि मण्डल को मंत्री जी ने कहा कि आपके सांसद जब चुनकर आए है, तब से सतत नेपानगर की ट्रेनों के संबंध मे चिंता कर रहे हैं। उनके सांसद बनने के बाद नेपानगर ट्रेनों के ठहराव का पहला पत्र मुझे ही उन्होंने लिखा था। इस विषय पर सांसद अधिक गम्भीर हैं। आप सभी को शीघ्र ही अच्छी खबर प्राप्त होंगी।इस अवसर पर नेपानगर की विधायक श्रीमति सुमित्रा देवी, नेपानगर नगर परिषद के अध्यक्ष राजेश चौहान, मण्डल में सर्वश्री व्यापारी वर्ग से अशोक जैसवाल, रेल्वे सलाहकार बोर्ड के सदस्य रवी मलानी, सचिन गोपाल,आशीष ठाकुर आदि उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.