8 माह के बच्चे को पुलिस ने अपहरणकर्ताओं के चंगुल से कराया आज़ाद, तीन आरोपी गिरफ्तार | New India Times

फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

8 माह के बच्चे को पुलिस ने अपहरणकर्ताओं के चंगुल से कराया आज़ाद, तीन आरोपी गिरफ्तार | New India Times

उत्तर प्रदेश के बहराइच में एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने के मामला सामने आया है. पुलिस ने अपहृत 8 माह के मासूम बच्चे को बरामद करते हुए महिला सहित तीन अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। बता दें कि बहराइच के कैसरगंज थाना क्षेत्र के महतोपुरवा के ग्राम रेवली निवासिनी रशीदा पत्नी बशीर ने 10 जनवरी को अज्ञात अपहरणकर्ताओं के विरुद्ध कैसरगंज थाने में एफ.आई.आर. दर्ज कराई थी कि उसके 8 माह के पुत्र फैयाज अहमद को रात में छप्पर में सोते समय अज्ञात व्यक्ति लेकर भाग गया है। जिसके बाद पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी थी।

8 माह के बच्चे को पुलिस ने अपहरणकर्ताओं के चंगुल से कराया आज़ाद, तीन आरोपी गिरफ्तार | New India Times

इस मामले में कैसरगंज पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर व घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन को बरामद करते हुए एक महिला सहित 3 अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया साथ ही दुध मुंहे बच्चे को अपराधियों के चंगुल से सकुशल बरामद कर लिया है। पकड़े गए अपहरणकर्ताओं में कैसरगंज इलाके के ही रमेश चन्द्र गौतम पुत्र जगदीश गौतम व सलमान कुरेशी पुत्र स्वर्गीय मोहम्मद हनीफ और संगीत कुमारी पत्नी पूरन मौर्या निवासी आशियाना कॉलोनी लखनऊ शामिल हैं। वहीं पुलिस टीम के इस पूरी घटना का खुलासा पर अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर ज़ोन ने अनावरण करने वाली पुलिस टीम को 50 हज़ार रूपये का इनाम व प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.