शिवाय सेवा समिति ने जरूरतमंदों को वितरित किये गर्म कपड़े | New India Times

सद्दाम हुसैन, मोहनलालगंज/लखनऊ (यूपी), NIT:

शिवाय सेवा समिति ने जरूरतमंदों को वितरित किये गर्म कपड़े | New India Times

ठंड का मौसम आने के बाद से गरीब असहाय लोगों के लिए यह मौसम काफी मुश्किल भरा साबित होता है. ठंड के मारे इंतज़ार करते रहते हैं किसी मददगार की. इसी को ध्यान में रखते हुए शिवाय सेवा समिति के स्वयंसेवकों ने आज प्रसिद्ध तीर्थ स्थल अहि निवारण जो निगोहा के पास स्थित है वहां आदिवासियों और जरूरतमंद झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले ग्रामीणों को उन्हीं व गर्म कपड़े वितरित किए ताकि वे अपना बचाव ठंड से कर सकें गर्म कपड़े मिलने के बाद आदिवासी बच्चों में खुशी की लहर है और उन्होंने सभी स्वयंसेवकों को आशीर्वाद दिया इस दौरान गांव वालों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। साथ ही स्वास्थ्य के प्रति विशेष ध्यान देने को कहा। इस मौके पर सर्वश्री आशीष चतुर्वेदी गुरुजी के अतिरिक्त, शिव कुमार सोनी “गुरुजी, रंजीत कुमार यादव, विनीत कुमार, पांशुल तिवारी, संदीप सैनी, विनीत राजपूत आदि समिति के सदस्यों ने अपनी सहभागिता सुनिश्चित की। शिवाय सेवा समिति ने उन सभी क्षेत्रवासियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया है जिन्होंने इस कपड़ा बैंक में कपड़ों को संग्रह करने हेतु अपनी सहभागिता सुनिश्चित की। इस मौके पर समिति सदस्य मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.