भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने की पूर्व विधायक की निंदा | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने की पूर्व विधायक की निंदा | New India Times

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा बुरहानपुर के जिलाध्यक्ष अज़हर उल हक़ उर्फ़ अज्जू भाई ने कांग्रेस के कद्दावर नेता एवं बुरहानपुर के पूर्व विधायक के गत दिवस वायरल हुवे आडियो की निंदा करते हुए उनके खिलाफ़ एफ आई आर पंजीबद्ध कर के उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा बुरहानपुर के जिलाध्यक्ष श्री अज़हर उल हक़ अज्जू भाई ने कहा कि मिल्लत का नारा लगाकर मुसलमानों से वोट बटोरने वाले, मुसलमानों को वोट बैंक समझने वाले, कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक द्वारा मुस्लिम समाज में जातिवाद फैलाने की मंशा से एवं शहरी और अंसारी बिरादरी को आपस में लड़ाने की साजिश करने के उद्देश्य पूरे अंसारी समाज को अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करके एवं गाली-गलौच कर अपमानित किया गया है, जिससे मुस्लिम समाज अल्पसंख्यक तबके की भावनाओं को ठेस पहुंची है। इस कारण से मुस्लिम समाज का अल्पसंख्यक तकका आक्रोश में है। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा जिला बुरहानपुर पूर्व विधायक हमीद क़ाज़ी के इस कृत्य की घोर निंदा करते हुए पुलिस प्रशासन से अनुरोध करता है कि पूर्व विधायक पर तत्काल एफ आई आर दर्ज कर प्रकरण पंजीबद्ध किया जाए और उन्हें गिरफ्तार किया जाए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.