अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

थाना गौतमनगर की पुलिस ने थाना क्षेत्र के लगभग 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद वाहन समेत दो शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 06/01/2022 को फरियादी शैलेन्द्र गुप्ता पिता हरिओम गुप्ता उम्र 25 साल निवासी म.नं. 95 बाग उमराव दुल्हा इन्द्रा कालोनी थाना ऐशबाग भोपाल ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट किया कि दिनांक 06/01/2022 को सुबह करीब 08/30 बजे जवाहर लाल नेहरू गैस राहत अस्पताल (डीआईजी बंगला) के सामने अपना एक्टिवा वाहन MP / 04 / SX / 6585 लॉक करके खडी कर अस्पताल के अंदर चला गया था बाद करीबन 03/45 बजे घर जाने अस्पताल के बाहर खडी एक्टिवा देखी जो नहीं मिली जिसकी रिपोर्ट पर थाना गौतमनगर भोपाल में अपराध क्रमांक 23/22 धारा 379 भादवि का प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया । घटना स्थल थाना परिसर से लगा होने से उक्त घटना पुलिस के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होने से पुलिस आयुक्त भोपाल श्री मकरन्द देउस्कर, अति. पुलिस आयुक्त भोपाल श्री सचिन अतुलकर एवं पुलिस उपायुक्त श्री रियाज इकबाल के द्वारा अपहृत वाहन की अविलंब बरामदगी करने निर्देशित किया गया । प्राप्त निर्देश के पालन में अति . पुलिस उपायुक्त जोन -3 भोपाल श्री रामसनेही मिश्रा एवं सहायक पुलिस आयुक्त श्री गोपाल सिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सौरभ पांडे थाना गौतम नगर जिला भोपाल द्वारा अपनी टीम के साथ मिलकर घटना स्थल व घटना स्थल से लगे मार्गों में थाना क्षेत्र एवं दीगर थाना क्षेत्र के करीब 100 से अधिक सीसीटीव्ही कैमरो मे फुटेज देखे व प्राप्त किये गये उक्त अथक प्रयासों के उपरान्त दिनांक 12/01/2022 को अपराध में चोरी गया एक्टिवा वाहन MP / 04 / SX / 6585 विधि विरुध्द बालक के कब्जे से बरामद की गई पूछताछ पर विधि विरुद्ध बालक ने आरोपी ऋषभ पिता बलीराम उम्र 26 साल निवासी ब्लाक 7 म.नं. टी -13 मल्टी ईदगाह हिल्स भोपाल के साथ मिलकर थाना बैरागढ़ क्षेत्र से एक्टिवा वाहन चोरी करना बताया है जिस पर आरोपी ऋषभ से इ.क्र . 01/22 धारा 41 ( 1 4 ) जा.फौ. / 379 भादवि मे चोरी एक्टिवा वाहन क्रमांक एम.पी .04 एस . एस . 8723 बरामद किया गया है, मामले में आरोपी ऋषभ एवं विधि विरुध्द बालक के विरुद्ध विधिनुरूप वैधानिक कार्यवाही की गई है। अपहृत वाहन की अविलंब सफलता अर्जित करने उत्साह वर्धन हेतु श्रीमान पुलिस उपायुक्त महोदय द्वारा थाना प्रभारी थाना गौतम नगर व उनकी टीम को 10 हजार रूपये के नगद ईनाम से पुरुष्कृत किया गया है।
महत्वपूर्ण भूमिका
प्रकरण के विधि विरुध्द बालक की तालाश पतारसी में निरीक्षक सौरभ पाण्डेय , सउनि अजीज खान , सउनि मोहम्मद यासीन , सउनि अमर सिंह , सउनि चन्द्रमोहन मिश्रा , प्र . आर . विश्वजीत भार्गव , प्र . आर . मनोहर कलमोदिया , प्र . आर . ओमप्रकाश वर्मा , आर . भूपेन्द्र ओझा की सराहनीय भूमिका रही है।
