विद्यालय परिसर के सामने गन्दगी साफ कराने में असमर्थ शिक्षा विभाग एवं प्रशासन | New India Times

भूपेंद्र पांडेय, रीवा (मप्र), NIT:

विद्यालय परिसर के सामने गन्दगी साफ कराने में असमर्थ शिक्षा विभाग एवं प्रशासन | New India Times

रीवा विकासखंड हनुमना के अन्तर्गत थाना मऊगंज स्थित पटेहरा शासकीय पाठशाला के सामने गन्दगी का अम्बार लगा हुआ है लेकिन उसको हटवाने में शिक्षा विभाग एवं प्रशासन नतमस्तक दिखाई दे रहा है।

आपको बताते चलें कि शासकीय पाठशाला पटेहरा में गेट के सामने बकरी एवं उसकी गन्दगी का अम्बार लगा हुआ। हेडमास्टर कन्हैयालाल ने इसका विरोध भी किया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है।

इस सन्दर्भ में उन्होंने अपने उच्च शिक्षा अधिकारी एंव प्रशासन तक गुहार लगया कि विद्यालय परिसर के सामने गन्दगी का अम्बार लगा हुआ है इसको साफ एवं सुरक्षित रखना सब की जिम्मेदारी है। इस सन्दर्भ में अपने उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारी के एवं प्रशासन तक अपनी बात रखी लेकिन विद्यालय परिसर को साफ एवं सुरक्षित रखने में शिक्षा विभाग नतमस्तक होता नज़र आ रहा है।

आपको बताते चलें कि यह करीब पाच वर्ष से ज्यादा से यहाँ इस तरह की दिनचर्या हो गई है लेकिन आखिर में थक हार आखिर अब उन्होंने अपनी बात जनता के समकक्ष रखा ताकि यहाँ की स्थिति में सुधार किया जा सकें। आखिर शिक्षा विभाग क्यों नतमस्तक है। आखिर प्रशासन ने भी अपने हाथ क्यों खड़े कर लिये है।

अब देखना है शिक्षा विभाग एवं प्रशासन क्या कार्यवाही करते हैं, क्या हटेगा कब्जा और शिक्षा मन्दिर के सामने होगी साफ सफाई या यूंही बना रहेगा कब्जा.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.