राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

नोबल पब्लिक स्कूल सिलारी, देवरी में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना (छात्र एवं छात्रा इकाई) के स्वयंसेवकों द्वारा कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए सूर्य नमस्कार किया गया. स्वयंसेवक एवं कार्यक्रम अधिकारी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा 25 वें राष्ट्रीय युवा उत्सव के वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से किए जाने वाले उद्घाटन कार्यक्रम से कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए प्रसारण से जुड़े।

कार्यक्रम में विद्यालय के संचालक योगेंद्र सिंह ठाकुर, प्राचार्य कोशी जैकव छात्र इकाई का प्रभारी आशुतोष दुबे, छात्रा इकाई प्रभारी रूपाली जैन, अमितेंद्र मिश्रा, खेल अधिकारी मनीष मिश्रा, विपिन कनौजिया, पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर, हर्ष चौरसिया शामिल रहे।
