विजया राजे गर्ल्स कॉलेज मोरार में एडवेंचर स्पोर्ट्स के प्रोग्राम में पार्टिसिपेट करने वाली सभी छात्राओं को दिये गये सर्टिफिकेट | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

विजया राजे गर्ल्स कॉलेज मोरार में एडवेंचर स्पोर्ट्स के प्रोग्राम में पार्टिसिपेट करने वाली सभी छात्राओं को दिये गये सर्टिफिकेट | New India Times

4 जनवरी 2022 को विजया राजे गर्ल्स कॉलेज मोरार में एडवेंचर स्पोर्ट्स के प्रोग्राम में पार्टिसिपेट करने वाली सभी छात्राओं को सर्टिफिकेट दिए गए. इस कार्यक्रम में अन्य कॉलेज के स्टूडेंट्स भी शामिल थे. कार्यक्रम में एन सी सी मेजर ज्योति उपाध्यया, मैनेजिंग डायरेक्ट रूबी सिंह, लाइफ कोच हरीश प्रजापति और साम वेद गुरुकुल के डायरेक्ट कुणाल उपस्थित थे. कॉलेज परिसर में रूबी सिंह ने स्कूल और कॉलेज के छात्राओं और छात्रओं को एडवेंचर स्पोर्ट्स से जुड़ने के लिए 1 साल की मेम्बरशिप के माध्यम से कैंप निःशुल्क करने का निर्णय लिया है. इस मेम्बरशिप में ग्वालियर के सभी स्कूल और कॉलेज के स्टूडेंट्स आवेदन कर सकते हैं और कोई भी फीस नहीं ली जाएगी. रजिस्ट्रेशन शुल्क ही देना पड़ेगा और 1 साल तक के एडवेंचर प्रोग्राम निःशुल्क रहेंगे. महिलाएं भी एडवेंचर स्पोर्ट्स से जुड़ने के लिए मेम्बरशिप के लिए आवेदन कर सकती हैं. एडवेंचर स्पोर्ट्स से म्यूजिक, आर्ट्स, डांस और अन्य श्रेत्रों के स्टूडेंट्स हम से संपर्क कर सकते हैं सभी प्रतिभाओं के युवाओं और स्टूडेंट्स को हम अपनी कलाओं को दिखाने का मंच देंगे जिस से ग्वालियर के युवाओं की कला सबके सामने आये. एडवेंचर स्पोर्ट्स में साइकिल, बाइक ट्रिप और प्रतियोगिता भी शामिल हैं.

विजया राजे गर्ल्स कॉलेज मोरार में एडवेंचर स्पोर्ट्स के प्रोग्राम में पार्टिसिपेट करने वाली सभी छात्राओं को दिये गये सर्टिफिकेट | New India Times

एडवेंचर स्पोर्ट्स से जुड़ने के लिए 10 जनवरी तक आप आवेदन कर सकते हैं जिसमें युवाओं को एडवेंचर स्पोर्ट्स गतिविधियों के लिए एक ही बार आवेदन करना पड़ेगा. यह प्रस्ताव ग्वालियर को एडवेंचर हब और ग्वालियर के युवाओं को स्पोर्ट्स, कलाओ और ग्वालियर की संस्कृति से जोड़ने के लिए बनाया गया हैं ग्वालियर के सभी बच्चे, युवा और महिलाए एडवेंचर स्पोर्ट्स का हिस्सा बनें. 2022 जनवरी के एडवेंचर स्पोर्ट्स के प्रोग्राम 15 जनवरी से शुरू होने जा रहे हैं, एडवेंचर से जुड़ने के लिए आज से ही आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं Rubi adventure sports नाम से फेसबुक पर पेज जाकर आप अपना आवेदन कर सकते हैं.
ईमेल – adventuresports@yahoo.com

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.