राष्ट्रीय सेक्युलर मंच ने भोपाल के गांधी भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित कर देश में अमन-शांति एवं भाईचारा बनाए रखने की लोगों से की अपील | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

राष्ट्रीय सेक्युलर मंच ने भोपाल के गांधी भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित कर देश में अमन-शांति एवं भाईचारा बनाए रखने की लोगों से की अपील | New India Times

राष्ट्रीय सेक्युलर मंच द्वाराभोपाल के गांधी भवन में देश के ज्वलंत मुद्दों पर विचार विमर्श के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। जिस की अध्यक्षता गांधी भवन न्यास के सचिव दयाराम नामदेव ने की। इस अवसर पर महात्मा गांधी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने एवं तथाकथित धार्मिक आयोजनों में अल्पसंख्यकों के खिलाफ नफ़रत फैलाने वाले दुष्प्रचार का विरोध किया गया। साथ ही साथ आम जनता से देश एवं शहर भोपाल में अमन व शांति एवं भाई चारा क़ायम रखने के लिए लोगों से अपील की गई। मंच के संयोजक लज्जा शंकर हरदेनिया ने साम्प्रदायिक ताकतों के विरोध में कड़ी कार्यवाही करने संबधी आपसी एकता भाई चारे को बढ़ावा देने और अन्य कई मुद्दों पर प्रस्ताव प्रस्तुत किए जिसको सभी ने सर्व सम्मत्ति से पास किया और इन प्रस्तावों पर कार्य करने पर विचार विमर्श किया गया। बैठक का संचालन और आभार प्रदर्शन शैलेन्द्र शैली ने किया। इस बैठक में कामरेड बदल सरोज, पूर्व राज्यपाल अज़ीज़ क़ुरैशी, हाजी मोहम्मद हारून अध्यक्ष जमीअत उलमा मध्यप्रदेश, अली अब्बास उम्मीद, रूपसिंह चौहान, सहित कई विद्वानों ने सम्बोधित किया। इस बैठक में शहर के कई वरिष्ठ नागरिक एवं समाज सेवीयों ने भाग लिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.