युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष नरेंद्र यादव के नेतृत्व में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भोजपाल मेले के आयोजन को रूकवाने के लिए पुलिस कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष नरेंद्र यादव के नेतृत्व में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भोजपाल मेले के आयोजन को रूकवाने के लिए पुलिस कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन | New India Times

प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए एक तरफ सावधानी बरती जा रही है तो वहीं दूसरी ओर भोपाल के भेल मैदान में भोजपाल उत्सव मेले का आयोजन किया जा रहा है। जहां प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग इकठ्ठा हो रहे हैं जिससे भोपाल एवं प्रदेश में कोरोना फैलने का डर बना हुआ है।

युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष नरेंद्र यादव के नेतृत्व में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भोजपाल मेले के आयोजन को रूकवाने के लिए पुलिस कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन | New India Times

ऐसे में युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष नरेंद्र यादव के नेतृत्व में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भोजपाल मेले के आयोजन को रूकवाने के लिए पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन सौंप कर मांग की है कि भोजपाल मेले की अनुमति निरस्त करने की कृपा करें या युवा कांग्रेस को भी 100 लोगों के साथ सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए 15×30 के टैंट और साउंड के साथ दिनांक 4/1/2022 से भूख हड़ताल पर बैठने की अनुमति दें। इस मौके पर युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष नरेंद्र यादव, प्रदेश सचिव फैसल नईम, आई टी सेल अध्यक्ष ओम साहू, महासचिव कुणाल गजभिए, मोइन खान, सचिव राहुल दाहिया, नरेंद्र परमार, सूर्यनारायण बाजपाई, अरहम बेग, सैफ पठान, दर्शन कोली आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.