जिला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर के पूर्व अध्यक्ष ने 30 दिसंबर 2021 को किया बुरहानपुर बंद का ऐलान | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

जिला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर के पूर्व अध्यक्ष ने 30 दिसंबर 2021 को किया बुरहानपुर बंद का ऐलान | New India Times

जिला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर के पूर्व अध्यक्ष अजय सिंह रघुवंशी, ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर के अध्यक्ष किशोर महाजन ने नगर वासियों से मार्मिक अपील करते हुए 30 दिसंबर 2021 को प्रात: से दोपहर 12:00 बजे तक बुरहानपुर बंद की घोषणा की है। जिला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर के दोनों पूर्व पदाधिकारियों ने कहा कि आप जानते हैं कि ग्राम इच्छापुर में गत दिवस एक मासूम बच्ची की हत्या कर जो जघन्य अपराध किया गया इसके बावजूद भी अपराधी खुले में घूम कर हमें शर्मिंदा कर रहा है। नेता दुबे ने कहा कि कांग्रेस की ओर से यह चेतावनी दी गई थी कि 2 दिन में इच्छापुर की बच्ची के हत्या के आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया तो बुरहानपुर बंद का आह्वान किया जाएगा। कांग्रेस के पूर्व पदाधिकारियों के अनुसार 5 दिन बाद भी कोई हल निकल नहीं निकलने के कारण पार्टी द्वारा 30 दिसंबर 2021 को प्रातः से दोपहर 12:00 बजे तक बुरहानपुर बंद का ऐलान किया गया है. ये दरिंदे ऐसे ही घूमते रहे तो आगे भी ऐसे अपराधों की पुनरावृत्ति की संभावना हो सकती है। अतः अपराधों पर अंकुश लगाने एवं बच्ची को न्याय दिलाने के लिए हम सब को आरोपी को गिरफ्तार करवा कर अपना कर्तव्य निभाना है। उन्होंने नगर वासियों से 30 दिसम्बर 2021, गुरुवार के दिन प्रातः से दोपहर 12:00 बजे तक सभी से अपने अपने प्रतिष्ठान बंद कर अपना विरोध दर्ज कराने की अपील की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.