फराज अंसारी, बहराइच ( यूपी ), NIT; 
बहराइच के जिला महिला अस्पताल में जननी सुरक्षा की जमकर धज्जिया उड़ाई जा रही है। गर्भवती महिलाओं से जांच व उपचार के नाम पर चिकित्सक जमकर शोषण कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार अस्पताल कर्मी व दलालों की मिली भगत से मोटे कमीशन के लालच में गर्भवती महिलाओं को अच्छी चिकित्सीय व्यव्यस्था देने का दावा करके प्राइवेट नर्सिंगहोम में भेजने का खेल खेला जा रहा है। आरोप है कि इस खेल में महिला अस्पताल में तैनात के स्वास्थ्य कर्मी दलालों का पूरा सहयोग करते हैं। ऐसे में सरकार द्वारा चलाई जा रही जननी सुरक्षा योजना दम तोड़ती नजर आ रही है। सुबह होते ही अस्पताल के मुख्य गेट पर दलालों का जमावड़ा शुरू हो जाता है। स्वास्थ्य कर्मियों के सामने की दलाल मरीजों को बहला फुसलाकर नर्सिंगहोम तक ले जाते हैं, जिसके बदले में दलालों व स्वास्थ्य कर्मियों को नर्सिंगहोम संचालक मरीजों की गाढ़ी कमाई की मोटी रकम कमीशन के रूप में देते हैं।
अस्पताल में पैथालॉजी अल्ट्रासाउंड समेत जांच की सारी सुविधाएं उपलब्ध होते हुये भी महिला चिकित्सक धड़ल्ले से बाहर की जांच लिखती हैं। यह दवाओं के नाम पर भी मरीजों का शोषण करने से बाज नही आती हैं। जबकि शासन द्वारा गर्भवती महिलाओं के लिए जांच उपचार समेत निःशुल्क भोजन व नास्ते की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। लेकिन मुख्य चिकित्सा अधिक्षक व अधिकारियों की मिली भगत से सरकारी धन का बंदरबांट कर के जननी सुरक्षा योजना का दम घोटा जा रहा है। आखिर जिम्मेदारों की जवाबदेही कब तय होगी। जवाब देही तय भी होगी की नही ये देखने की बात है।

Jabardast coverage