भोपाल में सरे राह युवक की हत्या करने वाले आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; ​भोपाल में सरे राह युवक की हत्या करने वाले आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर | New India Timesशनिवार शाम डिपो चौराहा न्यू एलएलए क्वार्टर के पास धारदार हथियार से युवक की बीच बाजार हत्या करने वाले आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार कल शाम 6 बजे रफीक पुत्र नवाब खान 22 वर्ष अपने दोस्त अशफाक के साथ बाइक पर सवार होकर पीएनटी से रोशनपुरा की तरफ जा रहा था। लोगों का कहना है कि जैसे ही वह डिपो चौराहा न्यू एलएलए क्वार्टर के पास पहुंचा तो कुछ युवकों ने घेर कर उस पर धारदार हथियार से हमला कर मौके से फरार हो गये।

सूत्रों का कहना है कि इस मामले में पुलिस ने हत्यारों की पहचान विजय वायरस यादव, छोटू गुज्जर, मिंटू, लखन, फएलाल के रुप में की है, लेकिन न ही अब तक हमलावरों को गिरफ्तार कर पाई है और न ही हत्या के कारणों का पता कर पाई है। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है।

जब इस सम्बंध में NIT सांवाददाता ने टी टी नगर थाना अध्यक्ष महेन्द्र सिंह चौहान के मोबाइल नम्बर 9479990444 पर 4:20 मिनट पर उनका मत जानने का प्रयास किया तो महोदय का कहना था कि मैं सी एम के एक कार्यकर्म में हूँ एक घंटे बाद फोन कीजिये ।लेकिन जब महोदय के मोबाइल नम्बर पर 05:44 मिनट पर दोबारा सम्पर्क किया गया तो फोन काट दिया।

By nit