निहाल चौधरी, इटवा/सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

इटवा थाना क्षेत्र की जिगना चौकी के अंतर्गत परसा बुजुर्ग गांव में मारपीट के दौरान 42 वर्षीय वंशीलाल की मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद एएसपी प्रशांत कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद लोगों से जानकारी जुटाई। पुलिस विवाद के कारणों का पता लगाने के साथ ही घटना में शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

बताया गया कि मारपीट के बाद वंशीलाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), इटवा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार दूबे के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है। पुलिस घटना में शामिल लोगों और वंशीलाल की मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है। जांच पूरी होने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

